फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: श्रीलंका दौरे के लिए तैयार हैं नवनियुक्त टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, साझा किया अभ्यास का वीडियो

Sun, 21 Jul 2024 06:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूर्यकुमार यादव पर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान काफी बड़ी जिम्मेदारी होगी। सूर्यकुमार को रोहित शर्मा के इस प्रारूप से संन्यास लेने के बाद टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्यकुमार यादव ट्रेनिंग के मैदान पर वापस लौट चुके हैं और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे वह ट्रेनिंग फील्ड पर नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार इस दौरान कड़ा अभ्यास करते दिखे जिसमे वह दौड़ रहे हैं। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। 
विज्ञापन

टी20 की मिली थी कप्तानी
सूर्यकुमार यादव पर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान काफी बड़ी जिम्मेदारी होगी। सूर्यकुमार को रोहित शर्मा के इस प्रारूप से संन्यास लेने के बाद टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। सूर्यकुमार ने इस दौड़ में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा जो खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कप्तान बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। सूर्यकुमार यादव इससे पहले भी कुछ मौकों पर भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की सीरीज में 4-1 से हराया था। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी। 

विज्ञापन

टी20 विश्व कप के बाद रोहित ने लिया था संन्यास
रोहित ने टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इसके साथ ही राहुल द्रविड़ का कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया था। भारतीय टीम अब नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में सीरीज खेलने उतरेगी, जबकि टी20 में सूर्यकुमार पर भी कप्तान के तौर पर खुद को उभारने की चुनौती होगी। सूर्यकुमार ने टी20 का कप्तान बनाए जाने के बाद इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों का धन्यवाद दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें