फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC India Schedule: भारत के शुरुआती पांच में से तीन मैच एशियाई टीमों के खिलाफ, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Tue, 03 Oct 2023 03:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ODI World Cup 2023 India Schedule Time Table : भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बाकी रह गया है। पांच अक्तूबर से शुरू हो रहा वनडे विश्व कप 46 दिनों तक चलेगा और कुल 48 मैच खेले जाएंगे। विश्व कप से पहले भारत-पाकिस्तान मैच समेत कुछ मुकाबलों के शेड्यूल में बदलाव किया गया था। पहले भारत-पाकिस्तान मैच 15 अक्तूबर को होना था, जिसे बदलकर 14 अक्तूबर कर दिया गया। नवरात्रि की वजह से ये फैसला किया गया था। सभी 10 टीमों ने विश्व कप के लिए अपनी-अपनी टीमों का एलान कर दिया है। सभी देशों की टीम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


World Cup: भारत के नाम चार बार गोल्डन बैट पाने का रिकॉर्ड, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने में ऑस्ट्रेलिया आगे

भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, भारत का पाकिस्तान से मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा।

World Cup: हिमालय की पहाड़ी से समुद्र तट तक, इन 10 मैदानों पर होंगे विश्व कप के मैच, जानें इनके बारे में सबकुछ

भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वह अपना मुकाबला मुंबई में खेलेगी। वहीं, अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहती है तो वह कोलकाता में खेलेगी। अगर सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होता है तो टीम इंडिया को भी कोलकाता में ही खेलना होगा। आईसीसी ने यह नियम शेड्यूल जारी करते वक्त तय कर दिया था।

भारत के मैच
तारीख खिलाफ जगह
8 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया चेन्नई
11 अक्तूबर अफगानिस्तान दिल्ली
14 अक्तूबर पाकिस्तान अहमदाबाद
19 अक्तूबर बांग्लादेश पुणे
22 अक्तूबर न्यूजीलैंड धर्मशाला
29 अक्तूबर इंग्लैंड लखनऊ
2 नवंबर श्रीलंका मुंबई
5 नवंबर दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
12 नवंबर नीदरलैंड बेंगलुरु
15 नवंबर सेमीफाइनल-1 मुंबई
16 नवंबर सेमीफाइनल-2 कोलकाता
19 नवंबर फाइनल अहमदाबाद

टूर्नामेंट में खेलेंगी 10 टीमें, 10 शहरों में होंगे मुकाबले
इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम अभ्यास मैचों की मेजबानी कर रहे हैं।

WC 2023: एशिया में तीन बार हुआ विश्व कप; दो बार एशियाई टीमें बनीं चैंपियन, भारत हर बार सेमीफाइनल में पहुंचा
विज्ञापन

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा विश्व कप
इस विश्व कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। पिछली बार इंग्लैंड में भी राउंड रॉबिन फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें