फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: हार्दिक से लेकर स्टोइनिस और रसेल तक, इन ऑलराउंडर खिलाड़ियों की फिटनेस पर टिकी हैं ट्रॉफी जीतने की उम्मीदें

Wed, 20 Oct 2021 05:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में कई टीमों के ऑलराउंडर खिलाड़ी फिटनेस से जूझ रहे हैं। इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर ही टीम की जीत की उम्मीदें टिकी हुई हैं। भारत के हार्दिक पांड्या, ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और वेस्ट इंडीज के आंद्रे रसेल की फिटनेस इनकी टीमों के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
हार्दिक, रसेल और स्टोइनिस की फिटनेस उनकी टीम के लिए बहुत जरूरी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत हो चुकी है और 23 अक्तूबर से बड़ी टीमों के मैच भी शुरु हो जाएंगे। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले कई टीमों के ऑलराउंडर फिटनेस से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स उंगली की चोट और मानसिक स्वास्थ्य के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हैं। वहीं हार्दिक पांड्या, मार्कस स्टोइनिस और आंद्रे रसेल अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और इनकी फिटनेस पर ही इनकी टीमों की जीत की उम्मीदें टिकी हुई हैं। 
विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी हार्दिक पर

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पीठ की चोट के बाद पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी नहीं की है। बल्ले के साथ भी पांड्या अपनी पुरानी लय नहीं हासिल कर पाए हैं। धोनी के संन्यास लेने के बाद भारत के लिए मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी हार्दिक पर ही है। साथ ही उनके गेंदबाजी न करने से टीम इंडिया का संतुलन भी बिगड़ेगा, लेकिन भारतीय कप्तान उन्हें एक बल्लेबाज के तौर पर खिलाने के लिए राजी हैं। ऐसे में हार्दिक को अपनी फिटनेस और बेहतर करनी होगी और जिम्मेदारी के साथ मैच खत्म करने होंगे। पिछले कुछ मैचों में वो ऐसा नहीं कर पाए हैं। 

स्टोइनिस की गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया के लिए जरूरी

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। स्टोइनिस विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ ही गेंदबाजी का एक विकल्प देते हैं। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल मार्श भी गेंदबाजी कर सकते हैं। हालांकि इनमें से स्टाइनिस ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लगातार गेंदबाजी करते रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले अभ्यास मैच में मार्श को पांचवें गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल किया था, लेकिन उन्होंने अपने चार ओवरों में 53 रन खर्च दिए थे। वहीं मैक्सवेल इस समय अच्छी फॉर्म में हैं और बैंगलोर के लिए भी उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी बात यह है कि स्टोइनिस अब गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं और उन्होंने कहा है कि वो भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में गेंद के साथ भी योगदान देंगे। 
विज्ञापन

आंद्रे रसेल के बिना वेस्ट इंडीज का ट्रॉफी जीतना मुश्किल

वेस्ट इंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी हैम्सट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। रसेल ने इस आईपीएल में भी कोलकाता के लिए ज्यादा मैच नहीं खेले हैं और फाइनल मैच में भी वो फिट नहीं हो पाए थे। इसी वजह से रसेल फाइनल मैच से भी बाहर थे। अब टी-20 वर्ल्डकप से पहले वो कितने फिट हो पाते हैं और अपनी लय में कब लौटते हैं यह देखने वाली बात होगी। रसेल गेंद और बल्ले दोनों के साथ मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। वो टी-20 क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। खासकर यूएई की पिच में उनकी गेंदबाजी काफी कारगर है। ऐसे में वेस्ट इंडीज की टीम चाहेगी कि रसेल जल्द से जल्द फिट होकर वेस्ट इंडीज के लिए खेलें और अच्छा प्रदर्शन करें।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें