फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राय करें मैंगो-मिंट की खीर

Sat, 28 Jun 2014 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

2.1/5 कप दूध, एक कप बासमती चावल, तीन चम्मच पिसी हुई चीनी, केसर के एक-दो लच्छे, एक कप मैंगो प्यूरी, 7-8 बादाम और 10-15 किशमिश कटे हुए, पुदीने की पत्तियां, दो लौंग, 2-4 बादाम गार्निश के लिए और 3-4 छोटी इलायची।

विधि
सबसे पहले एक पैन में दूध गर्म करें। उसमें चावल और चीनी मिलाएं, फिर पांच मिनट बाद केसर डालें और चलाएं।

जब दूध में एक उबाल आ जाए तो उसमें मैंगो प्यूरी मिला दें। कटे हुए बादाम, किशमिश और पुदीने की पत्तियां डालें और मिलाकर ढक दें। आंच कम करें और चावल को अच्छी तरह पकने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चावल पकने के बाद इसमें इलायची मिलाएं और गैस बंद कर दें। इसे एक सर्विंग बाउल में निकालें और बादाम डालकर कुछ मिनट के लिए ढककर रख दें। अब इसे ठंडा होने दें और उसके बाद सर्व करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें