यूटी प्रशासन द्वारा आज वीआईपी नंबरों की निलामी की जा रही है। पहले चरण में पहले सौ नंबरों की निलामी हो रही है। आज सुबह शुरू हुई निलामी में सबसे पहला 0001 नंबर 5.75 लाख में बिका। इसे पेस्टिसाइड कंपनी के मालिक ने अपने बेटे की मर्सिडीज कार के लिए खरीदा।
0002 नंबर 2.35 लाख में, 0003 नंबर 1.70 लाख में, 0004 नंबर 1.60 लाख में, 0005 नंबर 1.70 लाख में, 0006 नंबर 1.30 लाख में और 0007 नंबर 2.15 लाख में बिका। नंबरों की निलामी अभी जारी है। बाकी के नंबरों की निलामी कल की जाएगी।