फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ हादसा: रायपुर हादसे पर सीएम बघेल ने जताया दुख, पीड़ितों की हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Wed, 16 Feb 2022 06:08 PM IST
निधि पाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

रायपुर में डिवाइडर से गाड़ी टकराने से 6 महिलाओं की मौत हो गई. सीएम भूपेश बघेल ने हादसे में पीड़ितों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है.
 
विज्ञापन
रायपुर में सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बुधवार सुबह एक एसयूवी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में छह महिलाओं की मौत हो गई और चालक समेत 5 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ये हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर केंदरी गांव के एक निजी स्कूल के पास हुआ।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को उचित इलाज और दुर्घटना में पीड़ितों  के परिवारों को हर संभव ने मदद करने का निर्देश दिया है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस ने यातायात बहाल किया। एसएचओ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

रायपुर (ग्रामीण) के एडिशनल पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि एसयूवी में चालक सहित 11 लोग सवार थे, जो दुर्ग जिले के भिलाई से गरियाबंद जिले के राजिम में माघी पूनी मेले में जा रहे थे। लेकिन गाड़ी के डिवाइडर से टकराने के बाद पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला ने अभनपुर अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच घायलों में से गंभीर रुप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए रायपुर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान रीना दास, सविता दास, सुचित्रा शाह, काजल कर्माकर, अर्चना माला और रीना चौधरी के रूप में हुई है। इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज (एसएचओ) एए अंसारी ने बताया कि एसयूवी सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद चालक का नियंत्रण खो गया। तभी ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें