फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, पांच महिलाओं की मौत, छह लोग घायल 

Wed, 16 Feb 2022 12:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

पुलिस ने बताया कि, चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। अभी तक किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई तो वहीं छह लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जब एक एसयूवी कार डिवाइडर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार सभी लोग दुर्ग जिले के रहने वाले थे। ये सभी माघी मेले के लिए गरियाबंद जिले की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। अभी तक किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें