फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: सुबह सात से शाम पांच बजे तक मिलेगा डीजल-पेट्रोल, मंडियों में भीगा किसानों का धान

Sun, 24 Oct 2021 06:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने लुधियाना में बैठक कर बड़ा फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक पंजाब के पेट्रोल पंपों पर सात से 21 नवंबर तक सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक डीजल-पेट्रोल मिलेगा। इसके बाद भी अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो 22 नवंबर से हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई पार्टी के गठन का एलान कर चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के सामने एक बड़ी शर्त रख दी है। कैप्टन ने कहा कि किसानों की समस्या के हल के बिना भाजपा से गठबंधन पर बातचीत नहीं होगी। उधर, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने हरीश रावत पर निशाना साधा। इन सबके बीच आरूसा आलम को लेकर पंजाब की सियासत गर्माई है। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू ने नेताओं से पंजाब के वास्तविक मुद्दों पर लौटने की अपील की। सिद्धू का कहना है कि ये मुद्दे पंजाब की आने वाली पीढ़ियों से जुड़े हैं। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें। 

विज्ञापन


बारिश से भीगा किसानों का सैकड़ों टन धान
देर रात से हो रही बारिश ने पंजाब की मंडियों में सरकार के प्रबंध की पोल खोल दी। बरसात की वजह से मंडियों में सैकड़ों टन धान की फसल भीग चुकी है। धान की फसल को किसान किसी तरह से फटी तिरपाल के सहारे बचाने का प्रयास करते रहे पर उनको कोई लाभ हुआ नहीं। पढ़ें विस्तृत खबर

मनीष तिवारी के निशाने पर हरीश रावत
कांग्रेस में नेताओं के बीच मतभेद खत्म नहीं हो रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू से विवाद के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया गया। सिद्धू की चन्नी से भी नहीं बन रही है। हरीश रावत ने पार्टी की पंजाब इकाई में मचे घमासान को थामने की बहुत कोशिश की। लेकिन इस बीच वे खुद ही नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। अब हरीश रावत कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के निशाने पर हैं। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

सशर्त होगा कैप्टन का भाजपा के साथ गठबंधन

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अगले महीने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का एलान करेंगे। इन दिनों वह पार्टी के गठन की तैयारियों में जुटे हैं। भविष्य में उनका कौन सहयोगी होगा, इसका भी खुलासा उन्होंने कर दिया है। कैप्टन को भाजपा के साथ गठबंधन से गुरेज नहीं है लेकिन कांग्रेस उन्होंने कुबूल नहीं है। भाजपा के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई राजनीतिक पार्टी का गठबंधन सशर्त होगा।पढ़ें विस्तृत खबर

पंजाब के वास्तविक मुद्दों पर लौटना होगा: सिद्धू
पंजाब की राजनीति में आरूसा आलम को लेकर घमासान मचा है। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर बड़ी बात कह दी। सिद्धू ने कहा कि राज्य को अपने वास्तविक मुद्दों पर वापस आना चाहिए। यह मुद्दे हर पंजाबी और आने वाली पीढ़ियों से जुड़े हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह असली मुद्दों को पीछे नहीं हटने देंगे। पढ़ें विस्तृत खबर

पंजाब: 7 से 21 नवंबर तक पेट्रोल-डीजल मिलेगा सुबह सात से शाम पांच बजे तक
पंजाब में बीते लंबे समय से सरकार से समक्ष अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगा रहे पेट्रोल पंपों ने आखिरकार शनिवार देर रात को लुधियाना में कड़ा फैसला लिया है। लुधियाना के एक क्लब में पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो 7 से लेकर 21 नवंबर तक पंजाब के सभी पेट्रोल पंप मालिक सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक डीजल और पेट्रोल ग्राहकों को देंगे। फिर भी अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो 22 नवंबर को पंजाब के सभी पेट्रोल पंपों को बंद रखा जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें