फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: सोनू सूद की बहन लड़ेंगी चुनाव, भाजपा नेताओं ने की पीएम मोदी से मुलाकात

Sun, 14 Nov 2021 05:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुरुपर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर के खुलने की उम्मीद है। पंजाब के भाजपा नेताओं ने इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। 
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2022 के शुरुआत में पंजाब में विधानसभा चुनाव हैं। मोगा विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक होगा, क्योंकि इस सीट से अभिनेता सोनू सूद की बहन चुनाव लड़ेंगी। यह एलान सोनू सूद ने खुद किया है। हालांकि पार्टी के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। उधर, पंजाब भाजपा के नेताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और करतारपुर कॉरिडोर खोलने की अपील की। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें... 

विज्ञापन


फिरोजपुर में हैवानियत
फिरोजपुर के थाना आरिफके के अंतर्गत एक गांव में घर पर अकेली बहू को देख ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया। उधर, थाना आरिफके पुलिस ने शनिवार को आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी फरार है। पढ़ें पूरी खबर

फिरोजपुर में डीएपी से लदी ट्रेन किसानों ने रोकी
डीएपी लदी मालगाड़ी फिरोजपुर पहुंची लेकिन शहर और छावनी को जोड़ने वाले रेलवे पुल पर डीएपी खाद को लेकर चल रहे किसानों के धरने को देख रेलवे ने ट्रेन को जालंधर सेक्शन की तरफ दौड़ा दिया। इसकी भनक लगते ही किसानों ने ट्रेन का पीछा किया और मल्लांवाला रेलवे स्टेशन पहुंच ट्रेन को रुकवा लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


जलालाबाद बम धमाका: मुख्य आरोपी का साथी पकड़ा गया
जलालाबाद मोटरसाइकिल बम ब्लास्ट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में मुक्तसर जेल में बंद सुखदेव सिंह सुखा को भी प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस ले आई है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार की देर शाम को अदालत में पेश किया गया था, जहां दोनों को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

पंजाब की राजनीति में सोनू सूद की बहन की एंट्री
अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सच्चर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। यह एलान खुद अभिनेता सोनू सूद ने रविवार को मोगा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। हालांकि वह किस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरेंगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनू सूद ने स्पष्ट किया कि वे राजनीति में नहीं उतरेंगे। पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी से मिले पंजाब भाजपा के नेता
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को पंजाब भाजपा के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ पंजाब के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने इस दौरान करतारपुर कॉरिडोर खोलने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें