फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: डीएपी लदी ट्रेन मल्लांवाला स्टेशन पर किसानों ने रोकी, पटरी पर ही दिया धरना

Sun, 14 Nov 2021 04:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मल्लांवाला (फिरोजपुर)

सार

पंजाब में डीएपी संकट के बीच फिरोजपुर में एक मालगाड़ी पहुंची। किसानों ने डीएपी लदी इस ट्रेन को मल्लांवाला के पास रोक ली। रेलवे ट्रैक पर ही किसान धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेजाबी की।
विज्ञापन
डीएपी खाद लदी ट्रेन रोककर धरना देते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएपी लदी मालगाड़ी फिरोजपुर पहुंची लेकिन शहर और छावनी को जोड़ने वाले रेलवे पुल पर डीएपी खाद को लेकर चल रहे किसानों के धरने को देख रेलवे ने ट्रेन को जालंधर सेक्शन की तरफ दौड़ा दिया। इसकी भनक लगते ही किसानों ने ट्रेन का पीछा किया और मल्लांवाला रेलवे स्टेशन पहुंच ट्रेन को रुकवा लिया। 

विज्ञापन


एक-एक कर किसान मल्लांवाला पहुंचने लगे और ट्रेन के आगे धरने पर बैठ गए। यही नहीं किसानों ने वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी कि मल्लांवाला में खाद से भरी ट्रेन रोकी है, जो किसान यहां पहुंचेगा उसी को खाद मुहैया करवाई जाएगी।

किसान जसबीर सिंह, सुरजीत सिंह, दर्शन सिंह व लखबीर सिंह ने बताया कि डीएपी खाद से लदी मालगाड़ी फिरोजपुर पहुंची थी। किसानों को देख ट्रेन जालंधर सेक्शन पर दौड़ा दी। ट्रेन को रोकने का प्रयास किया, चालक ने उन पर ट्रेन चढ़ाने की कोशिश की। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के नेता मनमोहन सिंह ने कहा यह सबकुछ सरकार और मुनाफा खोरों की मिलीभगत से हो रहा है।
विज्ञापन


क्रांतिकारी यूनियन के प्रधान अवतार सिंह महिमा और बलवंत सिंह मल्लांवाला ने आरोप लगाया कि फिरोजपुर का एक सियासी नेता है, उक्त ट्रेन में उसकी डीएपी खाद है। जो कंट्रोल रेट पर देने के बजाय किसानों को महंगी बेच रहा है। 12 सौ रुपये में बिकने वाली खाद ब्लैक में 1800 रुपये में बिक रही है। गरीब किसान उक्त खाद खरीदने में असमर्थ हैं। 

किसान नेता मेहर सिंह, प्रताप सिंह, बलदेव सिंह, मास्टर कुलदीप सिंह, जोगिंदर सिंह, जगसीर सिंह, हरप्रीत सिंह व अंग्रेज सिंह सैकड़ों किसानों संग रेलवे ट्रैक पर धरना लगाकर बैठे थे। रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें