पंजाब कांग्रेस में सीएम चेहरे पर उठ रहे विवाद पर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने साफ किया है कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने फैसला दिया है और हम सभी ने इसका स्वागत किया है। आलाकमान के फैसले से किसी को कोई दिक्कत नहीं।
वहीं इससे पहले उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू और बेटी राबिया सिद्धू ने चरणजीत चन्नी और हाईकमान पर निशाना साध चुकी हैं। राबिया सिद्धू ने चन्नी को सीएम फेस घोषित करने के सवाल पर कहा था कि शायद हाईकमान की कुछ मजबूरी थी। लेकिन आप एक ईमानदार आदमी को ज्यादा देर तक नहीं रोक सकते। लेकिन बेईमान आदमी को आखिरकार रुकना ही पड़ता है।
राबिया सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि जब तक उनके पिता चुनाव नहीं जीत जाते वह शादी के बारे में नहीं सोचेंगी। राबिया सिद्धू अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार करने उतरी हैं और पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।