सुखबीर ने कहा कि पूर्व सांसद सरदार वीरेंद्र सिंह बाजवा और उनकी पूरी टीम कांग्रेस में शामिल हो गई थी। आज वे शिरोमणि अकाली दल में लौट आए हैं। वे किन्हीं कारणों से चले गए थे लेकिन आज उन्होंने 'घर वापसी' की।
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दूसरी गारंटी सेहत बीमा योजना पर शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल शिअद के चुनावी घोषणा पत्र को कॉपी कर रहे हैं। उन्हें पंजाब के आप नेताओं पर विश्वास नहीं है इसलिए वह दिल्ली से आकर गारंटी दे रहे हैं। उनकी गारंटियां फ्रॉड से ज्यादा कुछ नहीं हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को शिअद प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की तरह पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहब की कसम खाकर पंजाब के लोगों से कई वादे किए थे, लेकिन वह मुकर गए। ऐसे में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री गारंटी दे रहे हैं। यदि वह भी मुकर गए तो क्या वह दिल्ली की सियासत को छोड़ देंगे। केजरीवाल का यह सब चुनावी ड्रामा है और कुछ नहीं।
केजरीवाल ने अभी तक दिल्ली में 2015 से लेकर 2020 तक एक भी नया अस्पताल नहीं बनवाया है। दिल्ली की तर्ज पर उन्होंने दावा किया है कि वह मोहल्ला क्लीनिक की तरह पिंड में 16 हजार पिंड क्लीनिक बनाएंगे। जिस व्यक्ति ने अपने कार्यकाल में दिल्ली में 480 मोहल्ला क्लीनिक बनाए, जिसमें 200 क्लीनिक बंद हो चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री के यह दावे झूठ से ज्यादा कुछ नहीं है। पंजाब में शिअद ने जो भी वादे किए वह सभी पूरे किए हैं। मेडिकल क्षेत्र में शिअद ने कई राज्य को ऐसे माइल स्टोन दिए हैं जो अभी तक याद किए जाते हैं।
चंडीगढ़ में गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में सुखबीर ने कहा कि पूर्व सांसद सरदार वीरेंद्र सिंह बाजवा और उनकी पूरी टीम कांग्रेस में शामिल हो गई थी। आज वे शिरोमणि अकाली दल में लौट आए हैं। वे किन्हीं कारणों से चले गए थे लेकिन आज उन्होंने 'घर वापसी' की। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।