फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सितारों का मिलन: अभिनव बिंद्रा ने नीरज चोपड़ा को दिया ‘टोक्यो’, वादा-2024 में स्वर्ण जीतने पर दूंगा ‘पेरिस’

Thu, 23 Sep 2021 08:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

एयर पिस्टल में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को अपने जीरकपुर स्थित फार्म हाउस पर आमंत्रित किया। 
विज्ञापन
अभिनव बिंद्रा ने नीरज चोपड़ा को पपी भेंट किया। - फोटो : twitter/@Neeraj_chopra1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के दो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं अभिनव बिंद्रा और नीरज चोपड़ा ने जीरकपुर में मुलाकात की। पटियाला रोड स्थित बिंद्रा के फार्म हाउस में उन्होंने जीवन के कुछ पल साझा किए। एयर पिस्टल में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को अपने जीरकपुर स्थित फार्म हाउस पर आमंत्रित किया। 

विज्ञापन


इस दौरान अभिनव बिंद्रा ने टोक्यो नाम का एक पपी (कुत्ते का बच्चा) भेंट किया। साथ ही नीरज चोपड़ा से अभिनव बिंद्रा ने यह वादा किया है कि 2024 में अगर वह स्वर्ण जीतेंगे तो एक और पपी 'पेरिस' भेंट करेंगे।

मुलाकात के दौरान अभिनव बिंद्रा के परिवार ने नीरज चोपड़ा के साथ खाना खाया। अभिनव बिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरा डॉग जिसका नाम मैंने टोक्यो रखा है। वह नीरज चोपड़ा का सहायक दोस्त होगा और नीरज को पेरिस 2024 ओलंपिक में मेडल जीतने के लिए प्रेरित करता रहेगा। इसके बाद दोपहर में नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया में ट्वीट कर बिंद्रा और उनके परिवार को उनकी मेजबानी के लिए धन्यवाद देते लिखा कि आज अभिनव बिंद्रा सर और उनके परिवार के साथ एक शानदार दोपहर बिताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह खेल नहीं बल्कि उनकी अदाकारी है। एक विज्ञापन में उन्होंने पांच अलग-अलग किरदार निभाकर कमाल कर दिया। इससे पहले भी नीरज ने विज्ञापन किए हैं, लेकिन यह पहला विज्ञापन है, जिसमें उन्होंने अदाकारी की है। इस विज्ञापन को नीरज के चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं।

इस विज्ञापन में नीरज चोपड़ा पत्रकार, फिल्म निर्देशक, मार्केटिंग गुरु, बैंक क्लर्क और एक युवा के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह विज्ञापन गुदगुदाने वाला है। इसमें नीरज ने अपनी अदाकारी से सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है। नीरज चोपड़ा ने इस विज्ञापन को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। जिसे उन्होंने 360 डिग्री मार्केटिंग बताया है। इस पर उनके चाहने वाले कमेंट कर रहे हैं और विज्ञापन ट्रेंडिंग में हैं। इससे पहले कौन बनेगा करोड़पति के शानदार शुक्रवार के एपिसोड में हिस्सा लेने पहुंचे नीरज चोपड़ा की फिटनेस देख हर कोई हैरान गया था। नीरज ने शो के दौरान सेट पर ही अपने पूरे शरीर को कमान की तरह पीछे मोड़ लिया। नीरज के शरीर का यह लचीलापन देख शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी हक्के- बक्के रह गए थे। t
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें