फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर बाजार में ‘मेड इन इंडिया’ लाइटों की धूम, चलन में इलेक्ट्रिक लैंप, चीनी सामान महंगा

Wed, 23 Oct 2019 10:41 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इंडियन और चाइनीज लाइट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस बार दीवाली पर घर जगमगाने के लिए बाजारों में मेड इन इंडिया लाइटों की धूम है। चीनी सामान भी है, लेकिन वो महंगा हो गया है। जगमगाते दीये के साथ झालर व लड़ियों की जुगलबंदी दीपावली पर घर को एक अलग ही रूप देती है। इस बार बाजार में मेड इन इंडिया और चाइनीज लड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर है। दोनों में कई वैराइटियां हैं। रेट भी लगभग सामान है, लेकिन लोग इस बार मेड इन इंडिया को ही ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-18 की इलेक्ट्रानिक मार्केट में 20 रुपये से 850 रुपये तक की इंडियन और चाइनीज एलईडी लड़ियां मौजूद हैं। सबसे ज्यादा धूम इलेक्ट्रिक इंडियन लैंप, इलेक्ट्रिक बेल, इलेक्ट्रिक प्लांट, इलेक्ट्रिक स्टॉर्स की है। व्यापारियों ने बताया कि कुछ साल से चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार की मुहिम विभिन्न माध्यमों से चलती आ रही है। इसके चलते स्वदेशी उत्पादों की बाजार में मांग बढ़ी है।

बाजार में एलईडी लड़ियों की सैकड़ों वैराइटी
यदि तेज लाइट से परहेज है तो रंग-बिरंगी लड़ियां भी विकल्प के रूप में मौजूद हैं। सेक्टर-18 की इलेक्ट्रानिक मार्केट में आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियों से लेकर मिट्टी के छोटे-छोटे खिलौने भी आए हैं। दस मीटर से लेकर 100 मीटर तक की लड़ी उपलब्ध है, जिनके दाम 20 रुपये से शुरू होकर 600 रुपये तक है, जो लोग बिजली के बिल को लेकर चिंतित रहते हैं, उनके लिए इस बार खास लाइट एलईडी लड़ी भी बाजार में आई है, जिनकी रोशनी तो ज्यादा है लेकिन बिजली की खपत कम है।
विज्ञापन

इनसे घर को सजाइए खास

इलेक्ट्रानिक मार्केट में घर को सजाने के लिए बहुत कुछ है। बाजार में सुंदर डेकोरेटिव आइटम और आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियां हैं। इलेक्ट्रिक प्लांट्स लाइट्स भी खास है, जो मेड इन इंडिया होने के साथ किफायती हैं। इनकी कीमत 350 रुपये से 550 रुपये तक है। घरों के द्वार को सजाने के लिए आकर्षक लाइट युक्त तोरण, एलईडी शुभ-लाभ, जय माता दी लाइट्स आपका मन मोह लेगी। इनकी कीमत 150 रुपये से लेकर 500 रुपये है। इतना ही नहीं, रंग-बिरंगी लाइट के शोपीस भी इस बार बाजार में आए हैं, जिन्हें घर के किसी भी कोने में रखकर सजावट को पूरा किया जा सकता है।

फ्लोटिग कैंडल व इलेक्ट्रिक अग्नि आकर्षण का केंद्र
पिछले कुछ साल में फ्लोटिग कैंडल का ट्रेंड काफी बढ़ा है। लोगों की इस मांग को पूरा करने के लिए सेक्टर-18 की इलेक्ट्रिक मार्केट में विभिन्न साइज व रंगों में फ्लोटिग कैंडल आई है। कुछ वॉस आए हैं, जिनमें आर्टिफिशयल कैंडल लगी है और ये बिजली के साथ चलती हैं। इन्हें एक कोने में रखें तो ऐसा प्रतीत होता है पानी में कैंडल जगमगा रही है। इस बार मार्केट में इलेक्ट्रिक अग्नि भी है, जिसे एक जगह टांगने के बाद ऐसा लगता है मानों आग जल रही हो। ऐसे ही छोटे झूमर भी लगभग हर दुकान पर देखे जा सकते हैं, जिनकी कीमत 450 रुपये से शुरू है।

दीया लड़ियां और झालर की भरमार
बिजली की जगमगाती लड़ियां भी विशेष रूप से मार्केट में पेश की गई हैं। कहीं बड़े बल्ब की लड़ियां हैं, तो कहीं छोटे-छोटे रंगीन बल्ब रोशनी बिखेर रही हैं। नए-नए डिजाइन की झालरों की भी खरीदारी जमकर की जा रही है। एलईडी बल्ब लगी पाइप वाली झालर, फूल वाली लड़ियां और कंडील वाली लड़ियां भी लोग पसंद कर रहे है।

दीपावली पर भी मंदी का असर
सेक्टर-18 स्थित इलेक्ट्रानिक मार्केट के व्यापारी जगजीत सिंह ने बताया कि मंदी का असर दीपावली त्योहार पर भी देखने को मिल रहा है। लोग खरीदारी कम कर रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले कम लोग ही नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी दीपावली में कुछ दिन बचे हैं, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीदारों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

यह है सेक्टर-18 की मार्केट में कीमत

आइटम        कीमत
सिंपल एलईडी        20 - 100 रुपये
एलईडी लड़ी        40 - 550 रुपये
डबल एलईडी वायर    36 रुपये मीटर
सिंगल एलईडी वायर    26 रुपये मीटर
फ्लोटिंग कैंडल         30 - 50 रुपये
इलेक्ट्रिक दीये        150 रुपये (20 पीस)
स्टैंडिंग इलेक्ट्रिक दीये    80 - 150 रुपये
इलेक्ट्रिक मोमबत्ती     120 रुपये

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें