फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस : पूर्वाभ्यास के चलते घर से रूट देखकर निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के पूर्वाभ्यास को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार सुबह साढ़े 8 से सवा 9 बजे तक पूर्वाभ्यास किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शहर के कई यातायात रूटों में बदलाव किया है। ऐसे में शुक्रवार को घर से बाहर निकलते समय रूट को एक बार जरूर देख लें। चंडीगढ़ पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को इससे बचने की अपील की है।
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास पंजाब राजभवन की ओर से सेक्टर 5/6/7/8 (हीरा सिंह चौक) से सीधे 4/5/8/9 चौक, सेक्टर 3/4/9/10 चौक (नया बैरिकेड चौक) से सीधे सेक्टर-1/3/4 चौक (ओल्ड बैरिकेड चौक) से बाएं मुड़कर सेक्टर-3 बोगनविला गार्डन तक किया जाएगा। इसके बाद सेक्टर-3 बोगनविला गार्डन की तरफ से ओल्ड बैरिकेड चौक तक, वहां से दाएं मुड़कर मटका चौक से सीधे सेक्टर 16/17 लाइट प्वाइंट, वहां से ल्योंस लाइट प्वाइंट और वहां से दाएं मुड़कर सेक्टर-17 परेड ग्राउंड तक पूर्वाभ्यास किया जाएगा। यातायात पुलिस ने अपील कि है कि लोग वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें