फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा में डांसर न नाची तो फाड़ डाले कपड़े

Wed, 18 Feb 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित शादी में तब हंगामा हो गया जब आर्केस्ट्रा चालू कराकर कुछ युवकों ने युवती के साथ नाचने की जिद करने लगे। आर्केस्ट्रा संचालक ने युवती को नाचने नहीं दिया और आर्केस्ट्रा को बंद कर दिया।
विज्ञापन


इस कारण कहासुनी के बाद हुई मारपीट में आर्केस्टा पार्टी की युवती सहित छह लोग घायल हो गए। सदर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। युवती ने युवकों पर कपड़े फाड़ने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब स्थित पटियाला वासी घायल हरजिंद्र सिंह, कर्णजीत, हरविंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, कुलजिंद्र सिंह, परमिंद्र कौर ने बताया कि वह सोमवार रात क्षेत्र के गांव बोडशाम वासी जगदीप की शादी के समारोह में आर्केस्ट्रा लेकर पहुंचे थे। आर्केस्ट्रा आधी रात साढ़े बारह बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन

युवती के साथ नाचने की जिद करने लगे

जब आर्केस्ट्रा बंद करने लगे तो कुछ युवक दोबारा से चालू कर उसके साथ आई युवती के साथ नाचने की जिद करने लगे। जब उसने इंकार कर दिया तो युवक युवती के साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। उन्होंने पार्टी के सभी सदस्यों को पीट दिया।

इससे वह सभी घायल हो गए। इस दौरान परमिंद्र कौर छुड़वाने लगी तो उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ करने लगे। आधी रात के बाद वे अस्पताल में दाखिल हुए और पुलिस को सूचित किया गया।

दूसरी ओर शादी समारोह का आयोजन करने वाले लोगों का कहना है कि आर्केस्ट्रा पार्टी पर हमला करने वाले युवक आउटसाइडर थे और उनको हम जानते तक नहीं हैं। सदर थाना के प्रभारी कमलदीप राणा का कहना है कि पैलेस में मारपीट हुई है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेंगे। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें