फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी चलाते थे सेक्स रैकेट, 3 लोगों के साथ न्यूड मिलीं 7 महिलाएं

Fri, 20 May 2016 12:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के पलवल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पदार्फाश करके 3 लोगों के साथ 7 महिलाओं को न्यूड हालत में गिरफ्तार किया। सेक्स रैकेट पति-पत्नी मिलकर चलाते थे। मामला बीती रात हरियाणा के पलवल में सामने आया।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने दोनों के अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ ह्यूमैन ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव दीघोट रायदासका मोड़ पर दीघोट के निवासी बिजेंद्र और उसकी पत्नी कमला देवी अपने मकान से सैक्स रैकेट चला रहे हैं।

पुलिस ने संबंधित स्थान पर रेड करने से पहले कॉन्स्टेंबल शकील अहमद को फर्जी ग्राहक बनाकर औरत बुक करने के लिए भेजा। वहां बात होने के बाद जैसे ही कॉन्स्टेबल शकील अहमद ने सिर पर से हाथ फेरकर इशारा किया तुरंत थोड़ी दूर रुकी सहयोगी टीम ने मौके पर रेड की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही भागने लगा मकान मालिक

हरियाणा के पलवल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को देखकर हालांकि मकान के मालिक बिजेंद्र ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जहां उसे हिरासत में ले लिया, वहीं मकान के कमरों में 7 औरतें और 3 मर्द और आपत्तिजनक हालत में धरे गए।

बिजेंद्र और उसकी पत्नी के अलावा गिरफ्तार किए गए बाकी आरोपियों में महिलाओं की पहचान पंजाब के भिखीविंड की कृष्णा पत्नी हरबंस, पूजा पत्नी ओमप्रकाश निवासी अशोक नगर करनाल, बलजीत कौर पत्नी धर्म सिंह वासी कानेवाला टोहा जिला अमृतसर, सुक्खी पत्नी गुरसेफ सिंह वासी भिखीविंड, बबली विधवा दलजीत सिंह वासी कानेवाला टोहा, राज पत्नी जगीर सिंह वासी कानेवाला टोहा और इसी गांव की सिमरन पत्नी बंटी के रूप में हुई है।

इसके अलावा नग्न हालत में गिरफ्तार लोगों में मथुरा के महराना निवासी लेखराम, नूंह का राजेंद्र और बिजेंद्र के गांव दीघोट का हेमराज भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें