फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरांती से काटकर पत्नी, बेटी और बेटे को उतारा मौत के घाट

Fri, 20 May 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)

सार

  • पत्नी, बेटी और बेटे का किया कत्ल
  • शराब के नशे में धुत्त बाप की करतूत
  • तीन साल की दूसरी बेटी की हालत गंभीर
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के बगवाड़ा क्षेत्र के कच्ची खमरिया इलाके में नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी, बेटी और बेटे का कत्ल कर दिया। हादसे में ढाई साल की पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। यह मासूम करीब डेढ घंटे तक मौके पर तड़पती रही।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। परिवारवालों का कत्ल करने के बाद आरोपी बाप फरार हो गया। जिसे पुलिस ने बाद में बगवाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई इस हृदय विदारक घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से बरेली के बिलई गांव निवासी ज्ञानी पुत्र नत्थू लाल पिछले पांच-छह साल से बगवाड़ा के पास स्थित कच्ची खमरिया इलाके में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर पहुंचा घर, शुरू कर दी लड़ाई

हमले में गंभीर रूप से घायल हुई बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : Demo pic
बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में धुत होकर वह घर पहुंचा और पत्नी पार्वती से झगड़ने लगा। इस दौरान उसने दरांती से अपने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।

हमले में पत्नी पार्वती (35), पुत्री ममता (12), पुत्र सागर (10) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी तीन साल की बच्ची राधा (3) की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी मजदूरी करता है और आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ झगड़ते रहता था।

जमीनी विवाद को लेकर तो नहीं हुई हत्या
तीन लोगों की हत्या के पीछे जमीनी विवाद की भी बू आ रही है। बताया जा रहा है कि जमीन के मसले को लेकर इनका आपस में ही विवाद चला आ रहा है। आरोपी के दोनों भाई भी आज घर पर नहीं थे जिस कारण से पुलिस हत्याकांड को जमीनी विवाद से भी जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर आरोपी का पहले भी पत्नी से विवाद हो चुका है। पति के नशे का आदी होने के चलते ही वह उसका हमेशा विरोध करती आ रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें