फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम बेटा: 70 साल की मां को पीटा; कपड़े में बांधा, नहर में फेंकने जा रहा था, पुलिस ने दबोचा

Sun, 25 Feb 2024 11:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

पंजाब के अबोहर जिले में एक बेरहम बेटे को पुलिस ने दबोचा है। निर्दयी बेटे ने अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां को पीटा और इसके बाद उसे नहर में फेंकने जा रहा था। हालांकि मुस्तैद पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग मां को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर जिले में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निर्दयी बेटे ने अपनी मां को पीटा। इसके बाद एक कपड़े में बांधकर नहर में फेंकने जा रहा था। मगर पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को निर्दयी बेटे से बचाया। मामला अबोहर के गांव रूहड़िया वाली का है। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बुजुर्ग महिला को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। महिला की आयु करीब 70 वर्ष है।

विज्ञापन


गांव के एक व्यक्ति हरबंस लाल ने बताया कि कांशीराम नामक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां परमेश्वरी देवी को पीटा। उसका कहना था कि वह अपनी मां की देखभाल करने में असमर्थ है। इसलिए वह अपनी मां को चोट पहुंचा कर और कपड़े में बांधकर नहर में फेंकने जा रहा था लेकिन बल्लुआना नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिमों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने बुजुर्ग महिला को बेटे के चंगुल से छुड़वाया और अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर है। वह बोल नहीं सकती और उसके हाथ की हड्डी टूटी है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें