फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे जीजा-साले की मौत, चार दिन पहले हुई थी एक की शादी

Sun, 25 Feb 2024 10:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर एक सड़क हादसे में रेवाड़ी के रहने वाले जीजा और साले की मौत हो गई। साले की चार दिन पहले ही शादी हुई थी। दुल्हन की हाथ की मेहंदी नहीं छूटी मगर उससे पहले ही सुहाग उजड़ गया। हादसे की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके लौट रहे रेवाड़ी के जीजा-साले की मौत हो गई। कार की एक क्रेन से टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी पिचक गई। इससे आगे बैठे जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कपिल पुत्र मुकेश यादव और कुलदीप पुत्र बलवान यादव के रूप में हुई है। कुलदीप (साला) की चार दिन पहले ही शादी हुई थी। हादसा अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर हुआ। वहीं घायल तीन बच्चे और एक महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें