फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने भेजा कामकाज सीखने, सगी मौसी कराने लगी जबरन देह व्यापार...ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 04 Jan 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मां ने नाबालिग बेटी को घर का कामकाज सीखने मौसी के घर भेजा। लेकिन मौसी ने रिश्तों को ही तार-तार कर दिया और वो नाबालिग से जबरन देह व्यापार करवाने लगी।  महिला थाना पुलिस ने नाबालिग से जबरन देह व्यापार करवाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पीड़िता की सगी मौसी व मौसेरे भाई सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला हरियाणा के सिरसा का है। नाबालिग की मां ने उसे घर का कामकाज सीखने के लिए भेजा था। पुलिस ने नाबालिग के मजिस्ट्रेट समक्ष बयान दर्ज करवाए। 

विज्ञापन


 पुलिस को दिए बयान में 16 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि उसकी मां ने एक माह पहले उसे घर का कामकाज सीखने के लिए मौसी के पास भेजा था। आरोप है कि मौसी उससे जबरन देह व्यापार करवाने लगी। मौसी हर रोज किसी न किसी शख्स को घर लेकर आती। पीड़िता का कहना है कि वो जब भी गलत काम करने से इंकार करती तो मौसी उसके साथ मारपीट करने लगती।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
 इतना ही नहीं मौसेरे भाई ने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वो अपने मां को इस बारे में बताना चाहती थी लेकिन मौसी उसे न तो घर से बाहर निकलने देती और न ही कभी मोबाइल इस्तेमाल करने दिया। चार दिन पहले नाबालिग की मां उसे लेने पहुंची तो उसने मां को सारी आपबीती बताई। मौसी व मौसेरे भाई की सच्चाई जानकर नाबालिग के माता-पिता हैरान रह गए। इसके बाद वे अपनी बेटी को लेकर महिला पुलिस थाना पहुंचे। 

नाबालिग से उसकी मौसी जबरन देह व्यापार करवा रही थी। मौसेरे भाई ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जबरन देह व्यापार करवाने, मारपीट, दुष्कर्म, धमकी देने व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट समक्ष कलमबंद बयान दर्ज करवाए गए। पुलिस ने शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । मामले की जांच शुरू कर दी गई है। -सुनीता रानी, महिला थाना प्रभारी सिरसा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें