फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारें भिड़ीं, महिला सहित पांच की मौत

Mon, 03 Feb 2014 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव इस्माइला के पास दो कारों की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


तकों की पहचान बोहर माजरा निवासी नवीन, भाली आनंदपुर निवासी विजय, भगवती प्रसाद, महाबीर और कौशल्या के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, नवीन और विजय बहादुरगढ़ के गांव रोहज में अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने जा रहे थे। गांधरा मोड़ के पास पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो उनकी गाड़ी का टायर फट गया।

इससे संतुलन बिगड़ा और गाड़ी पलटे खाती हुई दिल्ली से रोहतक की तरफ आ रही इंडिका कार से जा टकराई। कार में जनता कॉलोनी निवासी भगवती प्रसाद, मायना निवासी ड्राइवर महाबीर और जनता कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय कौशल्या बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों गंभीर घायल हो गए, जबकि नवीन और विजय की मौके पर ही मौत हो गई। भगवती प्रसाद और महाबीर ने पीजीआई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि कौशल्या की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी राजेश दुग्गल और डीएसपी शमशेर सिंह दहिया मौके पर पहुंचे। शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें