फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहरः चारपाई से बांधकर रॉड से पीट-पीट कर मार डाला नौजवान, गर्म सरिये से भी दागा

Sat, 27 Oct 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
पीट-पीटकर ली जान
विज्ञापन
एक युवक को कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीट-पीट कर मार डाला। बताया जा रहा है कि उसे गर्म सरिये से दागा गया और उसके गुप्तांग पर भी प्रहार किए गए। घटना पंजाब के अबोहर जिले के गांव खांटवां की है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


वहीं सूत्रों के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। करीब 22 वर्षीय मृतक रमेश कुमार के पिता महेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करता है और अक्सर लोगों के घरों में दवाई देने भी जाता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढे़ तीन बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनके बेटे को गांव का ही पप्पू राम व उनका परिवार चारपाई से बांधकर बुरी तरह से पीट रहा है।

जिस पर वह अपने दूसरे बेटे राजिंद्र कुमार के साथ पप्पू राम के घर गए तो कई लोग रमेश कुमार को चारपाई से बांधकर सरियों व रॉड से पीट रहे थे, जिस पर उन्होंने मामले की सूचना थाना बहाववाला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके बेटे को अधमरी हालत में उनके चंगुल से छुड़ाया। महेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों ने रमेश के गुप्तांग पर भी गंभीरता से प्रहार किया और गर्म सरियों से उसके शरीर के कुछ हिस्सों को दागा गया।
विज्ञापन


जब वे उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में लेकर आए तो डाक्टरों ने मृत बता दिया। थाना बहाववाला के प्रभारी गुरमीत सिंह ने महेंद्र के बयान पर पप्पूराम पुत्र कृष्ण लाल, कृष्ण लाल पुत्र शेराराम, संतोष पत्नी कृष्ण लाल व उनके एक रिश्तेदार सुरेंद्र पुत्र साहब राम के खिलाफ हत्या के आरोप में भादंस की धारा 302, 34, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें