एक बाप की हैवानियत जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके। उसने अपने सगे बेटे-बेटी को भी नहीं बख्शा। घटना हरियाणा के रादौर की है। क्षेत्र के गांव अलीपुरा में एक कलयुगी बाप ने अपने दो बच्चों को शनिवार रात जहर देकर मारने की कोशिश की।
जहर देने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने पर गांव के लोगों ने उन्हें कुरूक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। रादौर पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव अलीपुरा में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार की रात को गुस्से में अपने 10 वर्षीय बेटी कोमल व आठ वर्षीय बेटे अक्षित को जबरन जहर खिला दिया। जिससे बच्चों की तबीयत एकदम से खराब हो गई।
मामले की जानकारी मिलने पर गांव के काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीण नाजुक हालत में बच्चों को कुरूक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।