ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना कागजात के चल रहे ऑटो को इंपाउंड करने से नाराज ऑटो ड्राइवर और दो अन्य पर पुलिस कर्मचारी से गाली गलौच और धक्का मुक्की करने पर तीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन में एएसआई की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
सेक्टर 34 थाना पुलिस ने धनास निवासी ऑटो चालक प्रमोद, ऑटो मालिक जीरकपुर का रहने वाले रमेश जसवाल और सेक्टर 29 की रहने वाली उसकी एक महिला साथी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को दी शिकायत में एएसआई जय किशन ने बताया की उसकी ड्यूटी लेबर चौक के पास सेक्टर 34 की सड़क पर लगी थी।
पुलिस ने वहां पर स्पेशल नाका लगाया था। नाके के दौरान उसने एक ऑटो चालक प्रमोद को रोका। प्रमोद ने ऑटो में पीछे 3 और अपने साथ आगे वाली सीट पर एक सवारी को बैठा रखा था। रोकने के बाद जय किशन ने ऑटो चालक प्रमोद से परमिट व अन्य कागज दिखाने को कहा।