मोहाली में कार की टक्कर लगने से युवती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
शहर में शनिवार दोपहर सेक्टर-69-70 के डिवाइडिंग रोड पर पिता के साथ पैदल जा रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कार की टक्कर के बाद महिला काफी ऊंचाई तक उछल गई। इसके बाद वह सिरे के बल सड़क पर गिरी। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुुुई है।
जानकारी के मुताबिक, पूजा दोपहर में अपने पिता दिलबाग सिंह के साथ आ रही थी। दोनों लोगों सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच अचानक एक तेज रफ्तार कार ने पूजा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला सड़क पर सिर के बल उछलकर गिरी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों और इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया, जिसे पुलिस को सौंप दिया। वहीं, मृतका के पिता ने बताया कि उन्हें हादसे के दौरान पता हीं नहीं चला कि कार का कौन सा रंग है।
मायके में रह रही थी
पुलिस के मुताबिक, महिला के पिता ने बताया कि उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी ससुरालियों से अनबन हो गई। फिर वह अपने मायके में रहने के लिए आ गई थी। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।