अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्थाओं का प्राथमिक उद्देश्य प्रदेश सहित विशेष रूप से करनाल में शांति व्यवस्था बनाए रखना, किसी भी तरह की हिंसा रोकना, यातायात व सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का सुचारू संचालन व सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एनएच-44 का उपयोग करने वाले करनाल जाने से बचें
विर्क ने कहा कि राजमार्ग संख्या 44 (अंबाला-दिल्ली) पर करनाल जिले में यातायात बाधित हो सकता है। इसलिए एनएच-44 का उपयोग करने वाले नागरिकों को सलाह दी जाती है कि 7 सितंबर को करनाल शहर की तरफ यात्रा से बचें या अपने गंतव्य तक जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। जरूरत पड़ने पर सुबह नौ बजे से रूट डायवर्ट किया जाएगा।
रूट डायवर्ट: दिल्ली से चंडीगढ़
दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को पैप्सी पुल (पानीपत) से होते हुए मूनक से असंध व मूनक से गगसीना, घोघड़ीपुर से होते हुए करनाल के हांसी चौक, बाईपास पश्चिमी यमुना नहर से होते हुए कर्ण लेक जीटी रोड 44 से होते हुए चंडीगढ़ की ओर निकाला जाएगा। हल्के वाहनों को मधुबन, दाहा, बजीदा, घोघड़ीपुर से होते हुए हांसी चौक, बाईपास यमुना नहर कर्ण लेक जीटी रोड 44 से होते हुए चंडीगढ़ की ओर निकालेंगे।
रूट डायवर्ट: चंडीगढ़ से दिल्ली
चंडीगढ़ की ओर से जाने वाले वाहनों को पीपली चौक (कुरुक्षेत्र) से लाडवा, इंद्री, ब्याना, नेवल, कुंजपुरा से होते हुए नंगला मेघा, मेरठ रोड से होते हुए अमृतपुर खुर्द, कैरवाली तथा घरौंडा से जीटी रोड 44 से होते हुए दिल्ली की ओर निकाला जाएगा। हल्के वाहनों को रंबा कट तरावड़ी से रंबा चौक इंद्री रोड से होते हुए संगोहा, घीड़, बड़ागांव, नेवल, कुंजपुरा से हेते हुए नंगला मेघा, मेरठ रोड़ से होते हुए अमृतपनुर खुर्द, कैरवाली तथा घरौंडा से जीटी रोड़-44 से होते हुए दिल्ली की ओर निकालेंगे।