फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: प्रेमी से बात करते युवती को परिजनों ने पकड़ा, हुआ कुछ ऐसा कि फांसी लगाकर जान दे दी

Sun, 25 Feb 2024 05:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

प्रेमी से बात करते युवती को परिजनों ने पकड़ा तो आहत होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उधर, पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में एक 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह खुद को कोस रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक, जालंधर के एक गांव में एक लड़की शनिवार की देर रात मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इसी दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया। बताया जाता है कि प्रेमी से बात करने पर परिजनों ने उसकी पिटाई की। इसी बात से निराश युवती ने शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 

मामले की जानकारी, पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस ने युवती के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और मामले में 174 की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें