फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paras Defence IPO: 21 सितंबर को आएगा पारस डिफेंस का IPO, जानिए कितने में मिलेगा शेयर

Fri, 17 Sep 2021 03:07 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जब कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश यानी आईपीओ कहा जाता है।
विज्ञापन
paras defence gmp IPO - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने साल 2020 में आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। इस साल भी आईपीओ बाजार से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। आईपीओ बाजार में हलचल अब भी जारी है। जल्द पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Paras Defence and Space Technologies Ltd) अपना आईपीओ लाने जा रही है। 

विज्ञापन


आईपीओ की खास बातें-

  • पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड 21 सितंबर को अपना 170.77 करोड़ रुपये का इश्यू खोलेगी। निवेशक इसमें 23 सितंबर तक पैसा लगा सकते हैं।
  • आईपीओ के लिए कंपनी ने अपना प्राइस बैंड 165 रुपये से 175 रुपये प्रति शेयर तय कया है। 
  • इसमें नए इक्विटी शेयर जारी किए जाने के अलावा ऑफर फॉर सेल (OFS) भी जारी होगा।
  • कंपनी 140.60 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। वहीं इसमें 17.24 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए होगी। इनका कुल मूल्य 30.17 करोड़ रुपये है। 
  • ओएफएस में करीब 12.5 लाख शेयर शरद विर्जी शाह, करीब 50,000 शेयर मुंजल शरद शाह, 3,00,000 तक शेयर अमी मुंजल शाह, 62,245 शेयर शिल्पा महाजन और 62,245 शेयर अमित नवीन महाजन बेचेंगे। 
  • कंपनी का शेयर बाजार में एक अक्तूबर को सूचीबद्ध होगा।
  • कंपनी ने 85 शेयरों का एक लॉट तय किया है। यानी निवेशकों को कम से कम 14025 रुपये का निवेश करना होगा।

क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। कोरोना वायरस महामारी घरेलू शेयर बाजार उबरने लगे हैं। इसे देखते हुए कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही हैं।

विज्ञापन


पिछले साल कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 31,000 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 16 आईपीओ लॉन्च हुए, जिनमें से 15 की लॉन्चिंग दूसरी छमाही में हुई थी। 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें