फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल: रिकॉर्ड ऊंचाई पर तेल की कीमतें, जानिए दाम घटाने पर नए पेट्रोलियम मंत्री ने क्या कहा?

Thu, 08 Jul 2021 03:16 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरदीप सिंह पुरी ने ऐसे समय में पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली, जब देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं।
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात जुलाई को कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया। केंद्र सरकार के मंत्रालयों में हुए बदलाव के बाद हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम मंत्री की जिम्मेदारी संभाल ली है। पुरी से पहले धर्मेंद्र प्रधान के पास इस मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। हरदीप सिंह पुरी ने ऐसे समय में पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली, जब देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। तेल की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ देशभर में विरोध हो रहा है।

विज्ञापन


कोरोना काल में पेट्रोल की कीमतों ने लोगों को हलकान किया हुआ है। कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर को पार कर गया है। वहीं डीजल भी 100 रुपये लीटर से ऊपर निकल गया है। ऐसे में पुरी के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं होगा। उन्होंने जिम्मेदारी संभालने के बाद अपने कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत की और पेट्रोलियम मंत्री बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी जताया और कहा कि वे धर्मेंद्र प्रधान के अच्छे काम को जारी रखेंगे। 

इस दौरान पुरी ने कहा कि यह ऐसा मंत्रालय है जिसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से देश के हर नागरिक से संबंध है। हालांकि उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी से जुड़े सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। इस मामले में उन्होंने कहा कि अभी उन्हें जिम्मेदारी संभाले कुछ ही समय हुआ है और वे इस मसले को समझने के बाद ही इस बारे में बात करना चाहेंगे। 
विज्ञापन


कच्चे तेल और गैस के घरेलू उत्पादन बढ़ाने की जरूरत
उन्होंने कच्चे तेल और गैस के घरेलू उत्पादन बढ़ाने की जरूरत बताई और कहा कि उनका जोर भारत को गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनाने पर होगा। किसी भी इकॉनमी के लिए ऊर्जा अहम होती है। मौजूदा समय में एनर्जी की कुल खपत में गैस की हिस्सेदारी 15 फीसदी है। उन्होंने बताया कि इसे बढ़ाकर 20 से 30 फीसदी करने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें