12 नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 76.3 करोड़ डॉलर घटकर 640.112 अरब डॉलर रह गया। 5 नवंबर को समाप्त पिछले सप्ताह में ये भंडार 1.145 अरब डॉलर घटकर 640.874 अरब डॉलर हो गया था। इससे पहले 3 सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में इसने 642.453 अरब अमेरिकी डॉलर के उच्चतम स्तर को छू लिया था।
विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट के कारण थी, जो कि समग्र भंडार का एक प्रमुख घटक है। शुक्रवार को जारी भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों से ये पता चलता है।
आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में एफसीए 2.094 अरब डॉलर घटकर 575.487 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में सोने का भंडार 1.461 अरब डॉलर बढ़कर 40.239 अरब डॉलर हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.03 करोड़ डॉलर गिरकर 19.184 अरब डॉलर हो गया।