फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: लिफ्ट लेने के दो मिनट बाद गिरी कार, भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी सहित सात लोग घायल

Sat, 11 Sep 2021 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)

सार

विधायक सुरेंद्र शौरी शनिवार सुबह 11 बजे बालों में पांजो पर्व के अवसर पर देवता बालू नाग के दर पर माथा टेकने गए थे।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बाहू सर के पास शनिवार को एक कार बाहू-बालों सड़क से 50 मीटर नीचे लुढ़क गई। इसमें बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी समेत कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। सभी लोग बालों में पांजो मेले से लौट रहे थे। विधायक सुरेंद्र शौरी शनिवार सुबह 11 बजे बालों में पांजो पर्व के अवसर पर देवता बालू नाग के दर पर माथा टेकने गए थे।

विज्ञापन


विधायक की गाड़ी बाहू में खड़ी थी। यहां से विधायक दो किलोमीटर बालों तक पैदल गए। लौटते समय करीब एक किलोमीटर तक का सफर विधायक ने पैदल तय किया। इस बीच रास्ते में विधायक ने आरओ तीर्थन संजो ठाकुर (एचपी 34 डी 7588) की कार में लिफ्ट ली। आरओ तीर्थन भी बालों से बाहू की तरफ अपनी गाड़ी में आ रही थीं, लेकिन दो मिनट बाद ही कार चिकनी मिट्टी होने के कारण सड़क से फिसल कर नीचे लुढ़क गई। पलटे खाकर 50 मीटर नीचे जाकर यह गाड़ी सीधी खड़ी हो गई।

हादसे में वाहन में सवार विधायक सुरेंद्र शौरी, संजो ठाकुर (36) निवासी मड़घन, सौम्या ठाकुर (5) और मन्नत (7) पुत्री संग्राम सिंह, रीता (28) पुत्री ओम प्रकाश निवासी डुघीलग, कुल्लू, पलक (15) पुत्री मनोज कुमार निवासी बनेड़, लता देवी (60) निवासी डुघीलग घायल हो गए। घायलों को बंजार अस्पताल लाया, जिनमें छह को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि विधायक शौरी का बंजार में ही उपचार चल रहा है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें