मृतक दंपति विक्रम कुमार और उनकी पत्नी शबनम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
घटना मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित फरर्दो पुल इलाके की है जहां बुधवार को एक पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दोनो की लाश फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। मृतक दंपति पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा निवासी विक्रम कुमार और उनकी पत्नी शबनम सिंह है।
दोनों में हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रम कुमार और उनकी पत्नी शबनम सिंह सदर थाना क्षेत्र के फरदो पुल के समीप सैनिक कैंटीन के पास एक मकान में किराया पर रहते थे। विक्रम सिंह प्राइवेट जॉब कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार को दोनों पति-पत्नी की लाश फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। परिजनों का कहना है कि मंगलवार की देर शाम किसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच में विवाद हो गया था।
जिसके बाद दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया। अपने 4 वर्षीय मासूम बेटा को अकेला छोड़ कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली।
ससुराल पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक विक्रम की मां विभा देवी ने आरोप लगते हुए कहा कि विक्रम कुछ दिन पहले बाहर गया हुआ था। जब वह घर पहुंचा तो शबनम को किसी और मर्द के साथ रूम में देखा जिसे देखकर वह काफी आहत हुआ। इस संबंध में पूछने पर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। विभा देवी ने यह भी कहा कि शबनम और मेरे बेटे के साथ जब भी झगड़ा करती थी तब उसे पिटती थी लेकिन श्रम और इज्जत की वजह से विक्रम किसी को कुछ नहीं कहता था। विभा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि विक्रम के साथ साथ मुझ पर भी हाथ उठती थी लेकिन हमलोग अपना इज्जत बचाते थे। बीती रात भी दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई थी। जिसके कारण विक्रम ने फांसी लगा ली।
पत्नी ने भाई को फोन कर कहा -जा रही हूं मरने
सुबह जब शबनम विक्रम को जगाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर शबनम जब अंदर गई तो उसने विक्रम ने फंदे से झूलता हुआ पाया। इसके बाद शबनम ने अपने भाई को कॉल कर घटना की जानकारी दी। अंत में फोन रखते हुए उसने कहा कि मैं भी मरने जा रही हूं। इसके बाद वह किचेन से सिलेंडर उठा कर अपने रूम में ले गई और सिलेंडर के सहारे शबनम ने अपने दुपट्टा से फांसी लगा ली। कुछ ही देर में भोलू अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। लेकिन, तबतक बहुत देर हो चुकी थी।