केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते महागठबंधन के विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
विधान परिषद अपडेट्स...
विजय चौधरी ने कहा- शिक्षक अभ्यर्थियों से भाजपा को कोई हमदर्दी नहीं
इधर, विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के MLC हंगामा करने लगे। वह नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद शिक्षक प्रतिनिधियों से बात करेंगे। भाजपा इस मामले पर राजनीति करना चाहती है। उनकी शिक्षक अभ्यर्थियों से कोई हमदर्दी नहीं है, इसलिए आंदोलन की बात कह रही है। इस पर पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर शिक्षक अभ्यर्थियों से बातचीत करना चाहते हैं तो वह उन्हें गिरफ्तार क्यों करवा रहे हैं।
जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा- सदन में नेता प्रतिपक्ष ने असंसदीय शब्द का प्रयोग किया
विधान परिषद में जदयू एमएलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी हमारे परिवार के सदस्य हैं। सत्र के समापन के बाद हमलोग शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। उनकी मांगों पर विचार करेंगे। महागठबंधन के एमएलसी ने कहा कि भाजपा वाले कुछ करना नहीं चाहते हैं। यह लोग केवल हंगामा कर रहे हैं। नीरज कुमार ने भाजपा वाले कहते थे कि भगवान भी आएंगे तो शिक्षकों को वेतन नहीं मिलेगा। सदन में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया। गुंडागर्दी शब्द का इस्तेमाल करना काफी गलत है। सुनील सिंह ने कहा कि जिस शब्दों का प्रयोग सम्राट चौधरी ने किया वह असंसदीय के साथ हिटलरशाही का प्रतीक है। इसके बाद विधान परिषद की कार्यवाही 12 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।