फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार सरकार ने किसानों को मजदूर बनने पर किया विवश : कांग्रेस

Sat, 12 Dec 2020 03:16 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी - फोटो : twitter@AsitNathTiwari
विज्ञापन

बिहार में जदयू और भाजपा की सरकार ने किसानों के साथ लगातार धोखाधड़ी की है और किसानों को बर्बाद कर दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करने के लिए विवश कर दिया है।

विज्ञापन


बिहार के सहकारी विभाग के हालिया आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर तक राज्य में सिर्फ 2922 किसान ही अपनी धान की फसल सरकारी क्रय केंद्रों में बेच पाए हैं। जमुई, लखीसराय, सारण, शेखपुरा और सीतामढ़ी जैसे जिलों में तो सरकारी क्रय केंद्रों में धान बेचने वाले किसानों की संख्या दहाई में भी नहीं पहुंच पायी है।

अभी तक सिर्फ 23500 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हुई है, जबकि सरकार का दावा है कि उसने इस बार कुल 45 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि नीतीश सरकार बिहार के किसानों के साथ धोखा देना बंद करे और अब तक की धोखाधड़ी के लिए राज्य की जनता से माफी मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें