फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Micro Pod: छोटे व्यापारियों के लिए आया नया इलेक्ट्रिक माइक्रो पॉड, जानें क्या है कीमत और खूबियां

Tue, 30 May 2023 04:22 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हल्के इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी जेन मोबिलिटी की ओर से पहला इलेक्ट्रिक माइक्रो पॉड लॉन्च किया गया है। इसकी क्या खूबियां हैं और यह किस तरह व्यापारियों के लिए फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : zen mobility
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता जेन मोबिलिटी की ओर से भारतीय बाजार में हल्का इलेक्ट्रिक माइक्रो पॉड लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस माइक्रो पॉड की खूबियां क्या हैं। इसके साथ ही इसकी कीमत और अन्य जानकारियां भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


आया नया माइक्रो पॉड
जेन मोबिलिटी की ओर से भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक माइक्रो पॉड लॉन्च किया गया है। यह पर्पज बिल्ड कार्गो थ्री व्हीलर लाइट इलेक्ट्रिक वाहन है। कंपनी ने इसे दो वैरिएंट्स में उपलब्ध करवाया है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
विज्ञापन


क्या हैं खूबियां
कंपनी के मुताबिक इसकी बड़ी खूबियों में इसकी सामान ढोने की क्षमता और रेंज है। यह 150 किलोग्राम तक के सामान को उठा सकता है और इसकी फुल चार्ज के बाद रेंज 120 किलोमीटर तक है। साथ ही इसे चार्ज करने में भी सिर्फ डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। इसके अलावा इसमें व्हीकल ट्रैकिंग, चार्जिंग डिटेल, जियोफेंसिंग और रिमोट लॉक जैसी सेफ्टी को भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

कार्गो बॉक्स होगा कस्टमाइज
माइक्रो पॉड में लगा हुआ कार्गो बॉक्स जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज किया जा सकता है। इसे सामान रखने के खानों के अलावा रेफ्रिजिरेटिड बॉक्स, खुले टब या अन्य किसी भी जरूरत के मुताबिक बदला जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर

व्यापारियों को कैसे होगा फायदा
भारत में कई व्यापारी अपने सामान की डिलीवरी देते हैं, उनके लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है। कंपनी के मुताबिक पूरी तरह चार्ज होने में यह सिर्फ चार यूनिट बिजली की खपत करता है। ऐसे में इसकी रनिंग कॉस्ट काफी कम हो जाती है, जिससे सामान की डिलीवरी में खर्च कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

कितनी है कीमत
कंपनी अपने माइक्रो पॉड को काफी कम कीमत पर ऑफर कर रही है। दरअसल, इसे कंपनी इसे खरीदने की जगह इसे लीज या एक मासिक कीमत पर उपलब्ध कराएगी। जेन मोबिलिटी के फाउंडर और सीईओ नमित जैन के मुताबिक इसे मासिक आधार पर लीज या किराए पर लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें