फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Exter: ह्यूंदै की नई एसयूवी का रियर लुक आया सामने, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी होगी कीमत

Tue, 30 May 2023 01:21 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई एसयूवी एक्सटर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले एसयूवी के रियर लुक को भी सार्वजनिक कर दिया गया है। इसमें क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ कोरियाई कार निर्माता ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि यह एसयूवी डिजाइन में मामले में कैसी है और इसमें कैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके साथ ही इसकी संभावित कीमत क्या हो सकती है। इसकी जानकारी भी इस खबर में आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन


कैसा है रियर लुक
ह्यूंदै की ओर से आधिकारिक तौर पर नई एसयूवी एक्सटर का पूरा लुक सार्वजनिक कर दिया है। पीछे की ओर भी कंपनी ने एच शेप की टेल लाइट्स दी हैं। जिन्हें ब्लैक ट्रिम के साथ कनेक्ट किया गया है। टेलगेट की राइड साइड पर वैरिएंट की जानकारी और लेफ्ट साइड में कार के नाम की बैजिंग को दिया गया है। इसके साथ ही रियर बंपर पर दो पार्किंग सेंसर, दो रिफ्लेक्टर और नीचे की ओर सिल्वर रंग की स्किड प्लेट दी गई है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन


कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से नई एसयूवी को तीन पावरट्रेन के विकल्प के साथ लाया जाएगा। 1.2 लीटर का कापा पेट्रोल इंजन पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्मार्ट ऑटो एएमटी के साथ ही यह इंजन इथेनॉल-20 कम्प्लाइंट होगा। इसके अलावा एसयूवी को सीएनजी के साथ भी लाया जाएगा। इसमें 1.2लीटर का बाई-फ्यूल कापा पेट्रोल और सीएनजी इंजन के साथ पांच स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इनके अलावा इसमें एस सिग्नेचर वाली एलईडी डीआरएल, डायमंड कट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स तो मिलेंगे। साथ ही एसयूवी में 10 इंच से बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, एंबिएंट लाइट, सनरूफ, रियर एसी वेंट्स, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, एचएसए और टीपीएमएस जैसे फीचर्स को भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

कैसे होंगे फीचर्स
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै एक्सटर में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को भी दिया जाएगा। इनमें वॉयस इनेबल्ड स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरुफ, डैशकैम के साथ ड्यूल कैमरा भी होगा। जिसमें 5.84 सेमी की स्क्रीन भी मिलेगी। इसमें स्मार्टफोन एप बेस्ड कनेक्टिविटी होगी और मल्टीपल रिकॉर्डिंग मोड्स भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन


कितने वैरिएंट में आएगी
ह्यूंदै की नई एसयूवी एक्सटर में कुल पांच वैरिएंट ऑफर किए जाएंगे। इनमें बेस वैरिएंट ईएक्स होगा। जिसके बाद एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल और एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट होंगे। एसयूवी को छह मोनोटोन और तीन ड्यूल टोन एक्सटीरियर रंगों के विकल्प के साथ लाया जाएगा। जिसमें कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी जैसे नए रंगों को शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

कब होगी लॉन्च
ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी एक्सटर को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी एक्सटर एसयूवी को 10 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। एसयूवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से अभी इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी की ओर से इसे छह से 10 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें