खराब सड़कों पर कार चलाते समय सबसे ज्यादा डर इस बात का होता है कि कहीं कार नीचे से लग ना जाए। ऐसा कार की कम ग्राउंड क्लियरेंस के कारण होता है। अब ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस वाली एसयूवी की जगह कम कीमत में भी ऐसी कारें खरीदी जा सकती हैं, जिनमें ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। इस खबर में हम ऐसी ही नौ कारों की जानकारी दे रहे हैं, जो ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती हैं लेकिन जेब पर ज्यादा भार नहीं डालती।