फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: सिर्फ पुरानी लग्जरी कारों में ही मिलते थे ये चार बेहतरीन फीचर्स, अब हुए आम, जानें डिटेल

Sun, 11 Feb 2024 12:21 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुरानी लग्जरी कारों में मिलने वाले कुछ ऐसे फीचर्स की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं। जो अब आम कारों में भी आसानी से मिलते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ साल पहले तक सिर्फ लग्जरी कारों में ही कई ऐसे फीचर्स दिए जाते थे, जो स्टेटस का सिंबल माने जाते थे। लेकिन अब इन फीचर्स को आम कारों में भी दिया जाता है। ये फीचर्स कौन से है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


एयरबैग से सुरक्षा
कुछ सालों पहले तक सिर्फ लग्जरी कारों में भी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती थी। ऐसे में उन कारों में सेफ्टी के लिए एयरबैग जैसे फीचर्स को दिया जाता था। लेकिन अब आम कारों में भी कंपनियों की ओर से सुरक्षा के लिए एयरबैग जैसे फीचर्स को अनिवार्य तौर पर दिया जाता है। जिससे कार में सफर के दौरान बेहतर सुरक्षा मिलती है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


एबीएस और ईबीडी
पुराने जमाने की कारों में सुरक्षा के लिए एयरबैग के साथ ही एबीएस और ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर्स को भी दिया जाता है। हालांकि यह सिर्फ लग्जरी कारों तक ही सीमित थे। लेकिन अब लगभग सभी कारों में इन सेफ्टी फीचर्स को अनिवार्य तौर पर दिया जाने लगा है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन


सनरूफ की मांग
आपको कई ऐसी लग्जरी पुरानी कारें मिल जाएंगी। जिनमें सनरूफ जैसे फीचर को दिया जाता था। इस फीचर के साथ काफी कम कारों को दिया जाता था और ऐसी कारों की कीमत भी काफी ज्यादा होती थी। लेकिन अब इस फीचर को काफी कम कीमत वाली कारों में भी दिया जाता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल मिरर
देश में कंपनियों की ओर से अपनी कारों में मैनुअल एडजस्टेबल साइड मिरर्स दिए जाते थे। लेकिन कुछ खास और महंगी कारों में ही इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल मिरर्स जैसे फीचर को दिया जाता था। अब कुछ समय पहले से ज्यादातर कारों में कंपनियों की ओर से मैनुअल की जगह इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल साइड मिरर्स दिए जाने लगे हैं।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें