फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: डीजल से चलने वाली कार का किस तरह रखना चाहिए ध्यान, नहीं तो हो जाएगी परेशानी

Sat, 10 Feb 2024 01:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनियाभर में बड़ी संख्या में वाहनों को डीजल ईंधन से चलाया जाता है। लेकिन इन वाहनों में परेशानी न हो, इसके लिए किस तरह इनका ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सहित दुनिया के सभी देशों में बड़ी संख्या में डीजल से कारों को चलाया जाता है। लेकिन इनके साथ लापरवाही बरती जाए तो परेशानी भी बढ़ जाती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस तरह से डीजल से चलने वाली कारों का ध्यान आसानी से रखा जा सकता है।

विज्ञापन


कूलेंट है जरूरी
डीजल इंजन वाली कार पेट्रोल इंजन के मुकाबले ज्यादा गर्म होता है। इसलिए डीजल इंजन वाली कार में कूलेंट का महत्व ज्यादा हो जाता है। समय- समय पर कूलेंट चेक करने से यह फायदा होता है कि कार का इंजन ओवरहीट होने से बच जाता है। अगर कभी कूलेंट कम भी हो जाए तो उसे टॉप-अप कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


फ्यूल फिल्टर रखें साफ
कूलेंट की तरह ही फ्यूल फिल्टर का रखरखाव भी काफी जरूरी होता है। इसका काम इंजन तक जाने वाले डीजल को फिल्टर करना होता है। समय पर रखरखाव करने से यह फायदा होता है कि डीजल के साथ आने वाले छोटे कचरे को यह फिल्टर कर देता है और इंजन तक नहीं जाने देता। अगर इसे समय-समय पर चेक ना किया जाए तो इंजन तक कचरा जाने का खतरा हो जाता है। जिससे इंजन के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

समय पर ऑयल बदलना है जरूरी
डीजल इंजन वाली कारों में ऑयल फिल्टर बदलना काफी जरूरी होता है। जब भी इंजन का ऑयल बदला जाए तो इसके फिल्टर को भी जरूर बदलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

समय पर सर्विस भी है जरूरी
किसी भी अन्य कार की तरह डीजल इंजन वाली कारों को भी समय पर सर्विस की जरुरत होती है। ऐसा न होने पर गाड़ी में कई और भी समस्याएं आने का खतरा बढ़ जाता है। एक बार डीजल इंजन वाली कार में समस्या आनी शुरू हो जाती है तो फिर उसे ठीक करवाना काफी महंगा भी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें