फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Off Roading SUV: पहाड़ हो या रेगिस्तान, हर जगह पहुंच जाती हैं ये गाड़ियां, जानें लिस्ट में हैं कौन से वाहन

Wed, 27 Sep 2023 09:45 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में अन्य कारों के मुकाबले एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा मांग रहती है। लेकिन इनमें से कुछ एसयूवी हैं जो किसी भी रास्ते पर आसानी से चलाई जा सकती हैं। ये एसयूवी कौन सी हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
थार और गुरखा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में कुछ लोग हर तरह के मौसम और हर तरह की सड़क पर अपने वाहन से चलना पसंद करते हैं। ऐसे में ऑफ रोडिंग की क्षमता वाली एसयूवी को काफी पसंद किया जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ ऑफ रोडिंग क्षमता वाली एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं। जिनको किसी भी तरह के रास्तों पर चलाया जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 7
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
महिंद्रा थार
महिंद्रा की एसयूवी थार युवाओं को काफी पसंद आती है। इसमें 2184 सीसी का एमहॉक डीजल और 1997 सीसी का एम स्टालिन पेट्रोल इंजन मिलता है। दोनों ही इंजन के साथ एसयूवी को काफी ज्यादा ताकत मिलती है। इन इंजन को छह स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इनमें 4X4 के लिए मैनुअल शिफ्ट पार्ट टाइम फोर व्हील ड्राइव के साथ हाई और लो री-डक्शन गियर मिलता है। यह देश की सबसे सस्ती ऑफ रोडिंग एसयूवी भी है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन

3 of 7
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन - फोटो : Mahindra
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
स्कॉर्पियो एन में भी कंपनी की ओर से फोर व्हील ड्राइव फीचर दिया गया है। इस एसयूवी में तीन टैरेन के लिए मोड दिए गए हैं जिनके साथ इसे सामान्य सड़क, बर्फ, रेत और कीचड़ जैसी जगहों पर आसानी से चलाया जा सकता है। एसयूवी का मोस्ट एडवांस शिफ्ट ऑन फ्लाई फोर व्हील ड्राइव सिस्टम इसे बेहतरीन ऑफ रोडिंग एसयूवी में से एक बना देता है। इसी के साथ इस एसयूवी में बेहतरीन फीचर्स, बड़ा और दमदार इंजन भी दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

4 of 7
Force Gurkha SUV - फोटो : Force Motors
फोर्स गुरखा
फोर्स की गुरखा भी बेहतरीन एसयूवी है। एडवेंचर को पसंद करने वालों की लिस्ट में ये एसयूवी हमेशा टॉप पर रहती है। इसमें ऑफ रोडिंग के लिए 4X4 हाई और 4X4 लो लीवर मिलता है। यह अपने सेगमेंट की इकलौती एसयूवी है जिसके दोनों एक्सल पर यांत्रिक रूप से सक्रिय डिफरेंशियल लॉक हैं। एयर इनटेक स्नॉर्कल के कारण इस एसयूवी को 700 एमएम गहरे पानी में भी आसानी से चलाया जा सकता है। इसके अलावा इस 4x4x4 एसयूवी में मैक्सिमम ग्रेडिएंट लेने के लिए 35 डिग्री की बेजोड़ ग्रेडिबिलिटी है। इस एसयूवी में मर्सिडीज से लिया गया 2.6 लीटर का कॉमन रेल इंजन है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन

5 of 7
इजूजू वी-क्रॉस - फोटो : isuzu india
इजूजू वी-क्रॉस
इजूजू को भी दमदार एसयूवी बनाने में महारत हासिल है। कंपनी की ओर से भारत में वी-क्रॉस एसयूवी को पेश किया जाता है। इसमें शिफ्ट ऑन द फ्लाई फोर व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। जिसके जरिए आसानी से किसी भी रास्ते को पार किया जा सकता है। एसयूवी के जेड प्रेस्टीज 4x4 ऑटोमैटिक और जेड 4x4 मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट आते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन

6 of 7
Jeep Compass Trailhawk 2022 - फोटो : Jeep India
जीप कंपास
अमेरिकी वाहन निर्माता जीप की ओर से भारत में 4x4 कंपास ऑफर की जाती है। इसमें फोर व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसमें दो लीटर डीजल इंजन मिलता है। 4x4 की सुविधा इसके लिमिटेड ऑप्शनल एटी वैरिएंट से मिलती है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा फॉर्च्यूनर
टोयोटा की ओर से फॉर्च्यूनर को भी फोर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ ऑफर किया जाता है। इसके सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही फोर व्हील ड्राइव का विकल्प दिया जाता है। जिसमें हाई, लो, डीआरसी, ए-टीआरसी, ईडीसी को दिया जाता है। इसमें कंपनी 2755 सीसी का इंजन देती है। जिससे एसयूवी को 204 पीएस और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें