फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: अगर कार से चाहिए बेहतर एवरेज, तो किस स्पीड में चलानी चाहिए गाड़ी, जानें सबकुछ

Wed, 24 Jan 2024 09:25 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग इस बात को लेकर चिंता करते हैं कि उनकी कार का एवरेज काफी कम है। लेकिन किस तरह से कार को चलाने पर बेहतर एवरेज मिलता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
car driving - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपको कार से बेहतर एवरेज चाहिए, तो कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। ऐसा न करने पर कार का एवरेज काफी कम हो जाता है। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान रखने के साथ कार चलाते हुए बेहतर एवरेज लिया जा सकता है।

विज्ञापन


स्पीड में न चलाएं कार
कार में सफर करते हुए अगर गाड़ी को तेज स्पीड में चलाया जाए तो इससे कार का एवरेज कम होता है। इसका सीधा कारण है कि अगर कार को तेज स्पीड में चलाया जाता है तो स्पीड के लिए इंजन को ज्यादा ताकत की जरूरत होती है। ज्यादा ताकत के लिए इंजन को लगातार तेज स्पीड में काम करना पड़ता है और इसके लिए ज्यादा ईंधन की जरूरत पड़ती है। ज्यादा ईंधन की खपता ज्यादा होने के कारण कार का एवरेज कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


कितनी स्पीड है एवरेज के लिए बेहतर
अगर आपको अपनी कार से अच्छा एवरेज लेना है तो कभी-भी हाइवे या एक्सप्रेस वे पर कार को 80 किलोमीटर से ज्यादा तेज नहीं चलाना चाहिए। यह स्पीड उन कारों के लिए सही है जिनमें पांच गियर आते हैं। छह या इससे ज्यादा गियर वाली कारों को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर चलाने से बेहतर एवरेज मिलता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


आरपीएम का रखें ध्यान
कार से अच्छा एवरेज लेने के लिए एक और बात को ध्यान में रखा जा सकता है। आजकल कारों में आरपीएम मीटर भी मिलता है। कार चलाते समय कार की आरपीएम को अगर दो और तीन के बीच रखा जाए तो भी वही रफ्तार मेंटेन हो जाती है और ईंधन की खपत कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

और भी हैं फायदे
80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाने के कई फायदे होते हैं। इतनी स्पीड में कार को चलाने पर इंजन की लाइफ बढ़ती है। इंजन ऑयल भी जल्दी खराब नहीं होता। बार-बार गियर बदलने और ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। कार भी पूरी तरह से कंट्रोल में रहती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें