फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार में आती हैं ये चार परेशानी, तो इन उपायों से ठीक करने में होगी आसानी, जानें डिटेल

Wed, 25 Oct 2023 09:09 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी कार में भी समय-समय पर छोटी-छोटी परेशानियां आती हैं। तो उनसे घबराने की जगह किस तरह से ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार चलाने के दौरान कई बार छोटी-छोटी परेशानियां आ जाती हैं। कुछ लोग इनसे घबरा जाते हैं और बिना वजह ज्यादा खर्चा कर देते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ परेशानियों की जानकारी दे रहे हैं, जिसके लिए सर्विस सेंटर पर जाने की जगह कम खर्च में ठीक किया जा सकता है।

विज्ञापन


इंजन ऑयल कम होना
लंबे समय तक गाड़ी खड़ी रहने से इंजन ऑयल कम होने की परेशानी हो सकती है। अक्सर यह लंबे समय तक कार सर्विस नहीं करवाने या रैश ड्राइविंग की वजह से भी हो सकता है। इससे इंजन के जरूरी पार्ट्स में बड़ी समस्या हो सकती है। जरूरी है कि हमेशा इंजन ऑयल का टॉप-अप करते रहें। इसके लिए डिपस्टिक को चेक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन


एसी से कूलिंग कम होना
गर्मियों में खासतौर पर कार में एसी से कूलिंग कम होने की परेशानी होती है। अगर आपकी कार में भी ऐसा होता है तो संभव है कि एसी के रेडिएटर में परेशानी हो। कई बार धूल मिट्टी के कारण रेडिएटर चोक होने लगता है। ऐसा होने पर आगे के बंपर की ग्रिल पर प्रैशर से पानी लगाना चाहिए। इससे रेडिएटर में लगी गंदगी और मिट्टी साफ हो जाती है और एसी की कूलिंग बेहतर हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन


एवरेज का कम होना
कई बार का का एवरेज कम हो जाता है। आमतौर पर लोग इसे परेशानी के तौर पर देखते हैं। लेकिन अगर कार चलाने की आदत में सुधार किया जाए और ब्रेक, क्लच का कम उपयोग करने के साथ ही स्पीड पर कंट्रोल किया जाए तो एवरेज को सुधारा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

इंजन ओवरहीट होना
कई बार कार का इंजन ओवरहीट होने लगता है। ऐसे में एक बार इंजन को ठंडा रखने के लिए कूलेंट को चेक करना चाहिए। नियमित तौर पर चेक करने के कारण इस परेशानी से बचा जा सकता है। अगर कूलेंट की मात्रा कम हो तो उसे खुद भी पूरा किया जा सकता है। इसके लिए किसी मेकैनिक या सर्विस सेंटर जाने की जरुरत नहीं होती।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें