अमर उजाला
Mon, 23 October 2023
देश में ज्यादातर लोग अपनी कार का उपयोग लंबे समय तक करते हैं। ऐसे में इंजन की देखभाल जरूरी होती है।
कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो कार के इंजन की उम्र को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।
आपकी कार के लिए कौन सा इंजन ऑयल बेहतर होगा, इसकी जानकारी कंपनी की ओर से दी जाती है।
कंपनी की ओर से कार की मैनुअल के साथ ही यह जानकारी दी जाती है कि किस तरह का इंजन ऑयल बेहतर होगा।
पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कारों के लिए अलग-अलग तरह के इंजन ऑयल उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
इंजन की उम्र को बढ़ाने के लिए सही इंजन ऑयल के साथ ही समय पर सर्विस करवाना भी जरूरी होता है।
लंबे समय तक खड़ी करनी है कार, तो इस तरह करें तैयार