फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brake Fail: सफर के बीच में अगर कार के ब्रेक हो जाएं फेल, ना घबराएं करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित

Sun, 25 Dec 2022 12:08 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चलती हुई कार के ब्रेक फेल हो जाएं तो स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। अगर ऐसे समय में कोई गलत कदम उठाया जाए तो वो जानलेवा साबित हो सकता है। ब्रेक फेल होने पर क्या करना चाहिए।आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो कार में सुरक्षा के लिए कई विकल्प होते हैं। लेकिन अगर चलती हुई कार में ब्रेक लगाने पर ब्रेक ना लगें तो हर किसी को घबराहट हो जाती है। ऐसे समय में काफी कम लोग ही सही तरीकों को अपनाकर सुरक्षित तरीके से कार को रोक पाते हैं। अगर आप भी कार चलाते हैं, तो यह जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए। हम इस खबर में कार के ब्रेक फेल होने पर क्या कदम उठाने चाहिए। इसकी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

बिल्कुल ना घबराएं

2 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कभी-भी ऐसी स्थिति सामने आ जाए तो घबराना नहीं चाहिए। ऐसा होने पर घबराने की जगह एकदम शांत रहने की कोशिश करते हुए सही तरीकों से कार को रोकने की कोशिश करनी चाहिए। अगर चलती हुई कार के ब्रेक ना लग पा रहे हों तो कार की स्पीड को धीरे-धीरे कम करते हुए ऊंचे गियर से पहले या दूसरे गियर तक कार को लाने की कोशिश करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन

बार-बार दबाएं ब्रेक

3 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कई बार ब्रेक ना लगने का कारण ब्रेक को सही प्रैशर ना मिलना होता है। इसलिए बार-बार ब्रेक लगाने की कोशिश करते रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बार-बार ऐसा करने पर इस बात की संभावना होती है कि ब्रेक को सही प्रैशर मिल जाए और दोबारा से कम लेकिन ब्रेक काम करना शुरू कर दें। इससे कम ब्रेक लगने पर भी कार को रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे

रिवर्स गियर का उपयोग ना करें

4 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कई लोग सोचते हैं कि कार को रोकने का अच्छा तरीका यह है कि रिवर्स गियर लगाया जाए। इससे कार आगे जाने की जगह पीछे जाएगी जिससे कार रूक जाएगी। लेकिन ऐसा होता नहीं है। बल्कि रिवर्स गियर लगाने से हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें-  Diesel Autorickshaw: दिल्ली-एनसीआर में बंद होने वाले हैं डीजल ऑटो रिक्शा, केंद्र सरकार ने तैयार की योजना

विज्ञापन

लाइट और हॉर्न का करें उपयोग

5 of 8
हाई बीम लाइट - फोटो : सोशल मीडिया

रिवर्स गियर लगाने की जगह कार की लाइट और हॉर्न का उपयोग करना चाहिए। आमतौर पर दिन के समय लोग कार की हेडलाइट नहीं जलाते और लगातार हॉर्न का उपयोग नहीं करते। लेकिन अगर कोई लगातार कार के हॉर्न और हेडलाइट का उपयोग करें तो वो बाकी ड्राइवर्स की नजरों में आता है। इसलिए अगर कार के ब्रेक काम ना करें तो लाइट और हॉर्न के साथ ही कार के चारों इंडीकेटर का इस्तेमाल करें जिससे दूसरी कारों को इशारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान

विज्ञापन

कब करें हैंडब्रेक का उपयोग

6 of 8
कार में हैंडब्रेक - फोटो : सोशल मीडिया

कार में ब्रेक के साथ ही हैंडब्रेक भी दिया जाता है। ब्रेक फेल होने पर इसका गलत तरीके से उपयोग करना नुकसानदायक होता है लेकिन अगर सही समय पर इसका उपयोग किया जाए तो कार को रोकने में मदद मिलती है। ऐसी स्थिति में कभी-भी कार स्पीड में होने पर हैंडब्रेक का उपयोग नहीं करना चाहिए, ऐसा करने पर कार पलट भी सकती है। हैंडब्रेक का उपयोग करने से पहले कार को 30 से 40 किलोमीटर तक की स्पीड में लाएं और फिर इसका उपयोग करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि आपके आगे-पीछे, दाएं-बाएं कोई अन्य वाहन ना हो।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित

विज्ञापन

सड़क से हटना बेहतर

7 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कार के ब्रेक फेल होने पर कोशिश करनी चाहिए कि सड़क से कार को दूर ले जाया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि सड़क पर दूसरे वाहनों से टकराने का खतरा हो सकता है। लेकिन अगर सड़क के पास कहीं कच्ची सड़क हो या फिर मिट्टी हो तो ऐसी जगह पर स्पीड कम करके कार रोकने में मदद मिलती है।
 

यह भी पढ़ें- Long Trip By Car: नए साल पर कार से घूमने का है प्लान, हादसों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन

पुलिस को दें जानकारी

8 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कभी-भी ऐसी स्थिति आए तो पुलिस की मदद लेना बेहतर होता है। पुलिस की हेल्पलाइन पर कॉल करके इसकी जानकारी दें और अपनी लोकेशन भी बताएं। ऐसा करने पर नजदीकी पीसीआर और एंबुलेंस से आपको मदद मिल पाएगी। साथ ही पुलिस आपके वाहन से दूसरे वाहनों की टक्कर ना हो इसके लिए कोशिश कर पाएगी।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें