वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर हो या फिर व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कहीं भी वास्तु दोष होने से वहां रहने वाले लोगों का जीवन किसी न किसी तरह से प्रभावित अवश्य होता है और तरह-तरह की कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु में इन दोषों को दूर करने के लिए कुछ विशेष प्रकार के यंत्र हैं। जिनको अपनाकर आप अपने जीवन में परेशानियों को दूर कर सुख-समृद्धि बटोर सकते हैं।
वास्तुदोष दूर करने के लिए
दिक्दोषनाशक यंत्र वास्तुदोष निवारण का महत्वपूर्ण यंत्र है जिसमें सभी दिशाओं और दिक्पालों का पूजन किया जाता है। यदि घर में टॉयलेट,रसोई या बाथरूम कोई गलत दिशा में बन गया हो तो यह यंत्र स्थापित करने से वह दोष मिट जाता है। इसी प्रकार वरुण यंत्र बड़ा ही प्रभावी वास्तु यंत्र है जो जल संबंधी समस्त दोषों को दूर करता है। यदि जलस्थान, नलकूप, पानी की टंकी अग्नि कोण या गलत दिशा में बन गए हैं तो इस वरुण यंत्र को उस पर स्थापित करके पूजन करने पर जल संबंधी सभी दोष नष्ट हो जाते हैं। सर्वमंगल वास्तु यंत्र वास्तु संबंधी सभी प्रकार के दोष-निवारण करने के साथ-साथ सब प्रकार की मंगल कामना हेतु अचूक वरदायक है।
जमीन विवाद के लिए
मारुति यंत्र हनुमानजी का यंत्र है। इस यंत्र के बहुत से उपयोग हैं, परन्तु इनमें से एक उपयोग वास्तु के संबंध में बहुत प्रचलित है। जिनकी जमीन नहीं बिक रही हो या जिस जमीन में विवाद खड़ा हो गया हो। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भूखंड मालिक को मंगलवार के दिन दोपहर 12 बजे इस यंत्र को ले जाकर सम्बंधित भूमि में पूर्व या ईशान दिशा में सवा हाथ गड्ढा खोदकर गाड़ दें और ऊपर से दूध या गंगाजल की धारा चढ़ानी चाहिए। वास्तु के अनुसार भूमि का विवाद तीन महीने के अंदर सुलझ जाएगा। मारुति यंत्र वाहन सुरक्षा के लिए भी लाभकारी है।
धन प्राप्ति के लिए
श्रीयंत्र को मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। ऐश्वर्य और धनलक्ष्मी की वृद्धि के लिए वास्तु में इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है। यदि दुकान में मन नहीं लगता हो, व्यापार में बरकत न हो,रुपया पैसा आता तो हो पर बचत नहीं हो पा रही है तो इसे घर या दुकान की उत्तर दिशा में लगाना बहुत लाभकारी है।
द्वारदोष दूर करने के लिए
यह एक विशिष्ठ प्रकार का तोरण है,जो द्वार संबंधी दोषों का हरण करता है और घर को बाहरी विपदाओं से बचाता है।
शत्रु बाधा को दूर करने के लिए
वास्तु के अनुसार यदि किसी शत्रु ने आपके घर या दुकान को बांध रखा है या आप पर कोई अभिचार कर्म किया है तो यह यंत्र उस अभिचार कर्म को नाश करके वापस लौटा देता है।