धन से संबंधित महत्पूर्ण वास्तु टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु शास्त्र में जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कई नियम और महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। मुख्यता वास्तु में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने पर जोर दिया जाता है, क्योंकि सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह से आपके जीवन में खुशहाली और तरक्की का आगमन होता है तो वहीं नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर में कलह और आर्थिक तंगी समेत कई परेशानियां होने लगती हैं। वास्तु शास्त्र में प्रत्येक चीज के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान और दिशा के बारे में बताया गया है, इसी के साथ प्रत्येक वस्तु को रखने के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। कुछ चीजों को घर में रखने से सकारात्मकता बढ़ती है तो वहीं कुछ चीजें आपके घर में नकारात्मकता को बढ़ावा दे सकती हैं इसलिए इन चीजों को तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें जिन्हें घर में रखने से बढ़ती हैं परेशानियां।