फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu tips for money: तिजोरी से जुड़े इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान अन्यथा उठानी पड़ती है धन हानि

Sat, 25 Sep 2021 04:22 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तिजोरी से जुड़े वास्तु नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

वास्तु शास्त्र में मुख्यतया नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नियम और उपाय बताए जाते हैं क्योंकि जहां नकारात्मक ऊर्जा के कारण आपको क्लेश, कार्य बाधा, असफलता और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है तो वहीं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से धन, तरक्की, खुशहाली और सफलता की प्राप्ति होती है। वास्तु एक प्राचीन शास्त्र है जिसमें निर्माण से लेकर चीजों को रखने तक के लिए नियम और दिशा बताई गई हैं। धन हानि से बचने और धन वृद्धि के लिए तिजोरी या फिर धन रखने के स्थान के बारे में भी नियम बताए गए हैं। यदि इन नियमों को ध्यान में न रखा जाए तो आपको रुपए-पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। यदि तिजोरी को सही स्थान या सही दिशा में न रखा जाए तो आपको धन हानि हो सकती है। तो चलिए जानते हैं तिजोरी से संबंधित वास्तु शास्त्र के कुछ नियम।

 

विज्ञापन

तिजोरी रखने की सही दिशा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तिजोरी रखने की सही दिशा- 
वास्तु में उत्तर को कुबेर की दिशा माना गया है, इसलिए इस दिशा को धन दायक कहा जाता है। वास्तु के अनुसार अपने घर की तिजोरी या धन रखने की अलमारी को दक्षिण दिशा की दीवार से इस तरह लगाकर रखना चाहिए कि उसका द्वार उत्तर दिशा की ओर खुलें। इससे धन की बरकत और धन वृद्धि होती है। पूर्व और पश्चिम दिशा में भी अलमारी का मुंह रखा जा सकता है लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि दक्षिण दिशा की ओर भूलकर भी अलमारी या तिजोरी का दरवाजा नहीं खुलना चाहिए। इससे आपको धन हानि उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

याद रखें तिजोरी से जुड़े ये नियम-
  • इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि धन रखने का कोई भी स्थान, तिजोरी, बक्सा, अलमारी या फिर पर्स को कभी भी पूरी तरह से खाली नहीं करना चाहिए। 
  • इन सभी चीजों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। भी गंदे हाथों से तिजोरी या फिर पर्स नहीं खोलना चाहिए। 
  • तिजोरी को कभी ऐसे स्थान के पास न रखें जहां पर बाथरूम या टॉयलेट का दरवाजा सीधे सामने पड़ता हो। इससे धन नहीं टिकता है।
  • तिजोरी को मां लक्ष्मी और धन कोषाध्यक्ष कुबेर जी का स्थान माना गया है। अतः तिजोरी में सदैव लाल कपड़ा बिछाकर ही धन रखना चाहिए।
  • यह मां लक्ष्मी का स्थान होता है इसलिए तिजोरी खोलने से पहले जूते-चप्पल उतार देने चाहिए।
  • तिजोरी के आसपास जाले आदि नहीं लगने देना चाहिए और इस बात का भी ध्यान रखें कि सफाई के बाद भूलकर भी झाड़ू को तिजोरी के पास न रखें।
  • कई बार हम जरूरी कागजात जैसे कोर्ट कचहरी के वाद-विवाद के दस्तावेज तिजोरी में रख देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे धन संबंधित समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें