फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrishchik Rashifal 2024: वृश्चिक राशि वाले नाम राशि के आधार पर जानें वर्ष 2024 का अपना भविष्यफल

Thu, 04 Jan 2024 01:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vrishchik Rashifal 2024: नूतन वर्ष आपके लिए अच्छी सफलताओं वाला रहेगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृश्चिक राशि 2024

विज्ञापन

तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
शुभ अंक- 09
राशि स्वामी- मंगल
शुभ तारीखें- 09, 18, 27 
शुभ माह- मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर
शुभ दिन- मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार
शुभरंग- लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया
शुभ रत्न- मूंगा, पुखराज और माणिक

Vrishchik Rashifal 2024: नूतन वर्ष आपके लिए अच्छी सफलताओं वाला रहेगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी वर्ष बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। प्रेमसंबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेमविवाह भी करना चाह रहे हों तो उसमें भी कुछ न कुछ अड़चने आएंगी। परिवार में आपसी कलह और अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार मिल सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। विवादित मामले भी कोर्ट से बाहर ही सुलझालेना समझदारी रहेगी। मई से ग्रह-गोचर में परिवर्तन के फलस्वरूप सभी विषमताओं में कमी आएगी। रुके कार्य बनेंगे और नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। तमाम खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ ही आपकी सफलता का ग्राफ 85 प्रतिशत तक रहेगा।

जनवरी- शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। अपव्यय और भाग-दौड़ की अधिकता रहेगी।
फरवरी- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार में छोटे सदस्यों से विवाद बढ़ने न दें।
मार्च-  यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 
विज्ञापन

अप्रैल- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम विवाह के लिए अवसर अनुकूल है।
मई- प्रतियोगी छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। शोधपरक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
जून- गुप्त शत्रुओं से बचें। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से विवाद बढ़ने न दें। योजनाएं गोपनीय रखें।
जुलाई- वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग बन रहे हैं।
अगस्त- सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग हैं। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय साबित हो सकता है।
विज्ञापन

सितंबर- सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों समय अनुकूल रहेगा प्रयास और तेज करें।
अक्टूबर- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। यात्रा-सावधानी पूर्वक करें।
नवंबर- विलासितापूर्ण वस्तुओं और भ्रमण पर अधिक व्यय होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
दिसंबर- सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।

जब आप मुस्करा उठेंगे 
जुलाई-अगस्त में गोचर ग्रहों में आए परिवर्तन के शुभप्रभाव स्वरूप आपकी आर्थिक उन्नति होगी। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी जिसके फलस्वरुप आप मुस्कराने पर विवश हो जाएंगे।
उपाय
वर्ष पर्यंत शनिदेव का अशुभ प्रभाव कहीं न कहीं मानसिक अशांति प्रदान करेगा। पीपल का वृक्ष लगाएं। शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपदान करें। असहाय लोगों को अन्न, कंबल तथा वस्त्र आदि दान करने से शनि जनित दोषों में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें-

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें