आगामी 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ होगा, जबकि कुछ के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि शनि के इस गोचर का धनु राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Shani Gochar 2025: ग्रहों का गोचर ज्योतिष में एक विशेष घटना मानी जाती है। जब कोई ग्रह अपनी चाल बदलते हुए एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग ढंग से देखने को मिलता है। वर्ष 2025 में कई महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन होने जा रहे हैं। इसमें से शनि का गोचर अत्यधिक महत्वपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
2025 में शनि गोचर
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं, जो एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं और दोबारा उसी राशि में आने में 30 वर्षों का समय लेते हैं। आगामी 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ होगा, जबकि कुछ के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि शनि के इस गोचर का धनु राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
धनु राशि पर शनि गोचर का प्रभाव
धनु राशि के लिए शनि दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी हैं, लेकिन 2025 में उनका गोचर चतुर्थ भाव में होगा। इस दौरान धनु राशि के जातकों की ढैया शुरू होगी। शनि के गोचर के कारण परिवार से दूरी बढ़ने के योग हैं। काम या अन्य कारणों से आपको अपना निवास स्थान बदलना पड़ सकता है। इसके अलावा पारिवारिक जीवन में तनाव भी रह सकता है। परिवार में सामंजस्य की कमी के चलते कुछ परेशानियां हो सकती हैं। विशेष रूप से माताजी के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना होगा।
करियर की दृष्टि से सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। हालांकि, न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त होने के संकेत हैं। जुलाई से नवंबर के बीच सीने से जुड़े संक्रमण की संभावना है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखना आवश्यक होगा। वहीं वर्ष के उत्तरार्ध में स्थितियां थोड़ी बेहतर हो सकती हैं, लेकिन इसके लिए संयम और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।